9 बच्चों को साइकिल पर ले रहे शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले-इसका तो चालान भी नहीं कटेगा
नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social media) पर आए दिन फनी और बेहद ही अजीबोगरीब वीडियो वायरल(viral video) होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो जितना हैरान करने वाला है उतना ही फनी है। इस वीडियो में एक शख्स साइकिल पर 9 बच्चों(9 kids on cycle) को एकसाथ बैठाकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके देखकर हर कोई हैरान है।

वीडियो देख लोग हुए हैरान
आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फनी और मजेदार वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि, ऊपर से इनका तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान भी नहीं कटेगा। इस वीडियो में एक शख्स साइकिल पर नौ बच्चों को एक साथ बैठाकर साइकिल चालाता हुआ जा रहा है। हद तो यह है कि, शख्स ने एक बच्चे को अगले पहिए के उपर बैठा रखा है।

वीडियो किसी अफ्रीकी देश का
यह वीडियो किसी अफ्रीकी देश का बताया जा रहा है। इस शख्स ने तीन बच्चो को पीछे के कैरियर पर बैठा रखा है, एक बच्चे को पीठ पर, एक-एक बच्चे को अपने दोनों कंधों पर, दो बच्चों को साइकिल के आगे के डंडे पर और एक बच्चे को आगे वाले पहिए के उपर बने कैरियर पर। इतनी ही नहीं इस शख्स ने बच्चों के बैग भी अपनी इस 'महा' साइकिल पर टांग रखे हैं। यह वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर शेयर किया है।
यूजर लिख रहे हैं मजेदार कमेंट
आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा के इस वीडियो को अभी तक 35 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं 1.5 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट कर रहेहैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, यह सिर्फ अफ्रीका में ही हो सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, पता लगाना पड़ेगा की कौन सी कम्पनी का टायर है, एक अन्य यूजर ने साइकिल की भी तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications