Video: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन का WWF फाइट, लोग बोले-कुछ बाद के लिए भी बचा लो
Video: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन का WWF फाइट, लोगों बोले-कुछ बाद के लिए भी बचा कर रखो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो को ऐसे होते हैं कि जिसे देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे । खासकर कर शादी के फनी वीडियोज खूब वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियों में शादी के मंडप दूल्हा-दुल्हन शादी के सात वचनों को पालन करने की कसमें खा रहे थे, लेकिन अचानक दोनों आपस में लड़ने लगे। लड़ाई भी छोटी-मोटी नहीं दोनों कुछ ही मिनटों में WWF के फाइटरों की तरह लड़ने लगे।

शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई
लाल रंग के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में बैठे है। शादी की ड्रेस को देखकर लग रहा है कि दोनों नेपाल के रहने वाले हैं, हालांकि वीडियों के डिटेल में ऐसी जानकारी नहीं मिली है। शादी के मंडप में ही पंडित जी दोनों को एक दूसरे को मीठा खिलाने के लिए बोलते हैं। लड़का दुल्हन के मुंह में कुछ खिलाने की कोशिश करता है, लेकिन दूल्हन किसी बात पर बिफर जाती है और फिर लड़के के साथ दोनों की लड़ाई शुरू हो जाती है। वहां मौजूद बाराती उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन गुस्से से आगबबूला पत्नी कुछ सुनने को तैयार नहीं होती और वो पहलवानों की तरह पति को पटक पटक कर मार रही हौ। वहां मौजूद लोग हैरान है कि आखिर मामला क्या है।
क्या है वीडियो में
वीडियो में देख रहा है कि लाल जोड़े में मौजूद दुल्हन के हाथों में खाने की थाली है। रिवाज के मुताबिक उसे अपने पति को खाने का एक निवाला खिलाना था, लेकिन जैसे ही दुल्हन प्यार से एक निवाला उठाती है कि लड़का पहले दुल्हन को खिला लेता है, फिर क्या था इस बात पर दुल्हन नाराज हो गई और पति तो थप्पड़ जड़ देती है। फिर क्या था पति भी बर्दाश्त करने के बजाए पत्नी के साथ मार-पीट करने लग जाता है। ये वीडियो देख लोग हैरान है, तो वही्ं कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि सारी लड़ाई मंडप में कर लोगे? कुछ शादी के बाद के लिए भी बचाकर रखो। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications