Video:जब शिकागो IIT में इंडियन छात्र ने छुए डीन के पैर, देखते ही रह गए लोग
शिकागो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्र ने छूए डीन के पैर तो अपना पांव निहारते रह गए डीन।
नई दिल्ली। हम भारतीय अपने बच्चों को सबसे पहले संस्कार सिखाते हैं। उन्हें अपनी सभ्यता और संस्कृति से जोड़े रखना चाहते हैं। हम उन्हें बड़े-बुजुर्गों का पैर छूकर प्रणाम करना सिखाते हैं। विदेशों में ये सब देखने को नहीं मिलता, लेकिन एक भारतीय स्टूडेंट ने शिकागो की एक यनिवर्सिटी में जो किया उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

भारतीय छात्र गौरव झवेरी ने शिकागो के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के एक समारोह में डीन के पैर छूकर सबकों चौंका दिया। गौरव को अमेरिका के आईआईटी शिकागो में स्नातक प्रमाणपत्र दिया जा रहा था। समारोह के दौरान जब उसका नबंर आया तो गौरव ने जब अपने डीन के पैरों को छू लिए, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। लोग ही नहीं डीन में इस बार से अचंभित रह गए।
डीन काफी देर तक गौरव को निहारते रहे, क्योंकि उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या।इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गया है। निखिल नाम के शख्स ने इस अपने ट्विटर पर अपलोड किया है, जिसके बाद अब तक इसे 11 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीटर किया है। यूजर्स गौरव के एक वीडियो को देखकर लिख रहे हैं 'इंडियन विल बी इंडियन'। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए वीडियो...
Indians will be Indians.... 😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/YVR94DzW2l
— Nikhil (@Trollacharya) May 19, 2017












Click it and Unblock the Notifications