VIDEO: दिल्ली में बिक रही 'सोने की मिठाई', इतने हजार रुपये है एक किलो का दाम
नई दिल्ली, 7 जनवरी: बदलते जमाने के साथ मिठाई बनाने वाले भी नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। जिस वजह से अब मार्केट में चाकलेट, काजू, बादाम समेत कई प्लेवर्स की मिठाइयां आने लगी हैं। आमतौर पर मिठाइयों पर सिल्वर फॉयल लगा होता है, लेकिन क्या आपने कभी गोल्ड प्लेटेड मिठाई देखी है। जी, हां भारत की राजधानी में ऐसी मिठाई बन भी रही और उसकी जमकर बिक्री भी हो रही, लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा दाम देना पड़ेगा। (वीडियो-नीचे, साभार- oye.foodieee इंस्टा पेज से)

इस दुकान पर बिक रही
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गोल्ड प्लेटेड के बारे में बताया गया है। ये मिठाई नई दिल्ली के मौजपुर में शगुन स्वीट्स में मिलती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मिठाई को बनाने के बाद उस पर गोल्ड फॉयल डाला जाता है। इसके बाद इसे बटर पेपर से दबाया जाता है। फिर काटकर इसे बेचने के लिए रख दिया जाता है।

1.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज
वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया कि इस गोल्ड प्लेटेड मिठाई को खाने के लिए अपने अमीर दोस्तों को टैग करें, जो इसे ट्राई करेगा। इसके बाद दुकान का एड्रेस बताया गया है। ये वीडियो अब तक 13.1 मिलियन (1.3 करोड़) बार देखा जा चुका है। इसके अलावा इस पर 6.66 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

कितनी है कीमत?
मौजूदा वक्त में 24 कैरेट सोने का भाव भारत में लगभग 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है, लेकिन अगर आप सोने वाली मिठाई खाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके इससे कम का भुगतान करना पड़ेगा। वीडियो अपलोड करने वाले पेज के मुताबिक इस मिठाई का दाम 16 हजार रुपये प्रति किलो है। वैसे देखा जाए तो इसे खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है।

लोग ले रहे मजे
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई ये मिठाई आपको ही मुबारक हम अपने गुड़ में ही खुश हैं। वहीं दूसरी शख्स ने लिखा कि एक दिन दुकानदार के पास जाकर मैं इसका टुकड़ा टेस्ट करने के लिए मागूंगा, जैसे आम मिठाइयों के लिए हम मांगते हैं। वहीं अन्य शख्स ने लिखा कि ये देखने के बाद उसने मिठाई खाना छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications