Video: बिना किसी सहारे बुर्ज खलीफा पर चढ़ गया ये स्पाइडर मैन

54 साल का ये स्पाइडर मैन मिनटों में ऊंची-ऊंची इमारतों पर बिना किसी सहारे के चढ़ जाता है। बुर्ज खलीफा, गोल्डन ब्रिज जैसी 100 गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ चुके इस स्पाइडर मैन को देख हैरान रह जाएंगे आप।

नई दिल्ली। आप में से कई लोग होंगे, जिन्हें ऊंचाई से डर लगता होगा। लेकिन आपको बता दें कि एक इंसान ऐसा भी है जो बिना किसी सहारे के ऊंची-ऊंची इमारतों पर चुटकियों में चढ़ जाता है। इसे ऊंचाई से प्यार है। हम बात कर रहे हैं स्पाइडर मैन के नाम से मशहूर एलन रॉबर्ट की। फ्रांस के एलन रॉबर्ट को ऊंचाई से कोई डर नहीं लगता। ऊंची-ऊंची इमारतों पर तो वो ऐसे चढ़ जाते हैं मानों सच में स्पाइडर हो।

alain robert

सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज, दुबई के बुर्ज खलीफा, पेरिस में एफिल टावर और सिडनी ओपेरा हाउस जैसी ऊंची इमारतों पर चढ़ चुके एफिल ने हाल ही में स्पेन के बार्सिलोना की एक गगनचुंबी इमारत पर चढ़ कर नया रिकॉर्ड बनाया है। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के वो मिनटों में इन ऊंची इमारतों पर चढ़ जाते हैं।

54 साल के एलन ने बार्सिलोना में एक 38 मंजिला कांच की बनी इमारत पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़ कर सबको हैरान कर दिया। एलन ने बिना किसी सिक्योरिटी अप्लाइस के टॉरी एगबर नाम की ऊंची इमारत पर ऊंचाई शुरु की और एक घंटे के भीरत में ही वो बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए। एनल के इस कारनामें को देखने के लिए इमारत के आसपास काफी लोग पहुंचे थे।

एलन को बिना सुरक्षा उपकरण के इमारत पर चढ़ते हुए देख पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सारी तैयारियां की गई, लेकिन एलन बिना किसी रुकावट अपनी चढ़ाई खत्म की। अब तक 100 से अधिक इमारतों पर चढ़ चुके एलन हाथों पर कुछ चॉक और ट्रेकिंग शूज की मदद से बिना किसी सहारे के ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़ते हैं। हलांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, लेकिन 1 घंटे बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+