Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: घर में घुस आया मगरमच्‍छ, शख्स ने अक्लमंदी से बिना छुए धर दबोचा, बचाई सबकी जान

नई दिल्‍ली, 30 सितंबर। अगर आपके घर में अचानक बड़ा सा मगरमच्‍छ निकल आए तो आप के तो हाथ पैर फूल जाएंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें नज़र आ रहा है कि एक व‍िशालकाय मगरमच्‍छ घर के लॉन में घुस आया लेकिन शख्‍स ने बहादुरी और अक्‍लमंदी दिखाते हुए मगरमच्‍छ को बिना हाथ लगाए ऐसी ट्रिक से पकड़ा कि सभी उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उसने अपनी अक्‍लमंदी से सबकी जान बचाई।

शख्‍स ने मगरमच्‍छ को छुए बिना किया काबू

शख्‍स ने मगरमच्‍छ को छुए बिना किया काबू

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक घर में एक मगरमच्‍छ घुसा हुआ नजर आ रहा है। डस्‍टबिन जिसे हम घर का कूड़ा डालने में इस्‍तेमाल करते हैं उसकी बदौलत घर के लोगों की जान मगरमच्‍छ से बची। घर के मालिक ने डस्‍बिन से ही घर में घुसे मगरमच्‍छ को बड़ी चालाकी से पकड़ लिया।

जबड़ो से अटैक करने की कोशिश करता है लेकिन

जबड़ो से अटैक करने की कोशिश करता है लेकिन

इस वायरल वीडियो एक करोड़ से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं। वीडियो मे नज़र आ रहा है कि शख्‍स ने मगरमच्‍छ को देखते ही बड़ा सा डस्‍टबिन लेकर मगरमच्‍छ की ओर बढ़ रहा है। डस्‍टबिन लेकर जैसी ही शख्‍स आगे बढ़ता है मगरमच्‍छ अपने खतरनाक जबड़ो से अटैक करने की कोशिश करता है लेकिन सामने डस्‍टबिना होता है इसलिए वो बच जाता है।

 मगरमच्छ को बिना छुए कर लिया काबू

मगरमच्छ को बिना छुए कर लिया काबू

जैसे ही शख्‍स मगरमच्‍छ की ओर आगे बढ़ता है वो डर कर पीछे हटने लगता है। एक बार फिर मगरमच्‍छ उस पर अटैक करता हैं और तभी वो आदमी डस्‍टबिन को मगरमच्‍छ के आगे कर देते है और अपना पूरा जोर लगाता है। मगरमच्‍छ झपटता है लेकिन वो उसे डस्‍टबिन के अंदर करने में कामयाब हो जाता है।

बहुत कम समय में मगरमच्‍छ को पकड़ने में कामयाब हो जाता है

मगरमच्छ के डस्‍टबिन के अंदर आते ही वो उसका ढक्‍कन टाइट बंद कर देता है। बहुत ही कम समय में वो उस बड़े से मगरमच्‍छ को पकड़ने में कामयाब हो जाता है। जिसको देखकर घर के बाकी सदस्‍य तालियां बजाने लगते हैं। बाद में वो उस मगरमच्‍छ को डस्‍टबिन में लेजाकर नदी किनारे छोड़ दिया जाता गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+