Video: पहले पानी में मगरमच्छ से लड़ा भैंसा, बाहर निकला तो 4 शेरों के झुंड से भिड़ा

नई दिल्ली। आम तौर पर शेर या मगरमच्छ ऐसे हिंसक जानवर माने जाते हैं जिनके सामने पड़ जाने पर जान बचाना लगभग नामुमकिन समझा जाता है। लेकिन साउथ अफ्रीका के जंगल में कुछ पर्यटकों को ऐसा नजारा देखने को मिले जिसे वे कैमरे में कैद किए बिना न रह सके। दरअसल यहां एक भैंसे को न सिर्फ मगरमच्छ और शेरों से जूझते देखा गया। जब तक भैंसों के झुंड ने आकर उसकी मदद नहीं की तब तक वह खुद लड़ता रहा।

मगरमच्छ के जबड़े में आकर भी बचाई जान

वीडियो में एक जगह दिखाई पड़ता है कि पानी में भैंस एक मगरमच्छ का शिकार होने वाला है। मगरमच्छ उसे बुरी तरह दांतों से पकड़ने की जुगत में हैं लेकिन भैंसा पानी से निकलने की कोशिश कर रहा है। आखिरकार मगरमच्छ से जूझते हुए वह किसी तरह खुद को बचाकर पानी से बाहर निकलता है। लेकिन यहां एक और बड़ी मुसीबत। सामने 4 शेर उसका शिकार करने को खड़े हैं।

भैंसे ने 4 शेरों को अकेले दौड़ाया

भैंसे ने 4 शेरों को अकेले दौड़ाया

पानी के बाहर भैंसे को शेरों को देखकर अंदाजा लग जाता है कि ये उसे शिकार बनाने के इरादे में हैं। लेकिन बिना अपने हौसले को तोड़े वो शेरों को बुरी तरह दौड़ाता दिखता है। कभी एक शेर झाड़ियों के पीछे छुपता तो दूसरा भैंसे को पीछे से घायल करने की कोशिश करता लेकिन वह तब तक लड़ता रहा जब तक उसे बचाने के लिए भैंसों का पूरा झुंड वहां नहीं पहुंच गया और शेरों को दौड़ाया।

दिन दहाड़े शेर ने किया किसान पर हमला

दिन दहाड़े शेर ने किया किसान पर हमला

हाल ही में खबर आई थी कि शेर ने दिनदहाड़े गुजरात के एक गांव में घुसकर किसान पर हमला कर दिया। नाखून और दांतों से कुछ ही देर में उसने किसान को लहूलुहान कर डाला, मगर बिना कपड़े पहने भी वह किसान डटा रहा। उसने शेर का मुकाबला किया। हो-हल्ले के बीच गांव वाले जुटे और भीड़ को देख शेर उस किसान को छोड़कर वहां से भागा।

यह भी पढ़ें- जानिए केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+