Video: लड़के ने रेलवे प्‍लेटफार्म पर किया स्‍टंट, RPF ने किया अरेस्‍ट तो लोगों ने गुस्‍सा होकर बोली ये बात

Viral video: सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए नौजवान अपनी जान जोखिम में डालकर स्‍टंट करते नजर आते हैं। सार्वजनिक स्‍थानों पर जहां वो ऐसे स्‍टंट करके लोगों का ध्‍यान खींचने की कोशिश भी करते हैं। ऐसा ही कुछ जानलेवा स्‍टंट करते हुए एक युवक का वीडियो सामने आया है।

 boy did a dangerous stunt on the railway platform

प्‍लेटफार्म पर किया खतरनाक स्‍टंट

ये वीडियो बिहार के मानपुर जंक्‍शन के रेलवे प्‍लेटफार्म का है जहां एक युवक स्‍टंट करते हुए नजर आ रहा है। युवक प्‍लेटफार्म पर स्‍टंट कर रहा है और उससे कुछ ही दूरी पर ट्रेन पटरी पर खड़ी नजर आ रही हैं।

हवा में उड़ते हुए युवक को देख सब हुए हैरान

मानकपुर जंक्‍शन पर युवक अपनी कलाबाजी का कौशल दिखाते हुए कार्टव्हील चलाता हुआ नजर आ रहा है और वहां मौजूद अन्य यात्री उसे आश्चर्य से देखते हुए नजर आ रहे हैं।

आरपीएफ ने किया इस आरोप में किया अरेस्‍ट

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आधिकारिक हैंडल ने उसे अरेस्‍ट कर दिया है। आरपीएफ पुलिस ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस शख्‍स को प्‍लेटफार्म पर उपद्रव बनाने के आरोप में अरेस्‍ट किया गया है। आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सेफ्टी फर्स्‍ट लिखते हुए कहा और लोगों के लिए है ये सबक

सीआरपीएफ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा मानकपुर जंक्‍शन पर अपने लापरवाह स्‍टंट के जरिए पॉपुलर होने की कोशिश करने वाले युवक को उपद्रव और प्‍लेटफार्म पर अनाधिकृत प्रवेश के आरोप में आरपीएफ ने अरेस्‍ट किया है। इसके साथ ही आरपीएफ ने उम्‍मीद जताई कि ये ऐसे करने वाले अन्‍य लोगों के लिए एक सबक भी होगा, जो लोग सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर पाने की होड़ में अपनी जलान जोखिम में डालते हैं। #सेफ्टीफर्स्ट पुलिस ने लिखा

दो गुटों में बंटे लोग

इस वीडियो के बाद युवक को अरेस्‍ट किए जाने के बाद इंटरनेट पर लोग दो गुटों में बंट चुके हैं कुछ का मानना है कि आरपीएफ न बिलकुल सही किया लेकिन एक बड़े वर्ग को लगा कि इस बात के लिए युवका गिरफ्तार करना थोड़ा कठोर था और इसके बजाय उसे चेतावनी या परामर्श दिया जाना चाहिए था।

लोगों ने कहा- शबास आरपीएफ

कुछ यूसर्ज ने तारीफ करते हुए लिखा अच्छा काम आरपीएफ रेलवे स्टेशन परिवार और दोस्तों के साथ सुरक्षित यात्रा के लिए हैं। हालांकि विभिन्न स्टेशनों के आसपास घूमते देखा जाता है, खासकर मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में। कृपया उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें।

गिरफ्तार करना ज्यादती है

एक यूजर ने लिखा उसे गिरफ्तार करना ज्यादती है, उसे चेतावनी देकर छोड़ देना चाहिए। अगर आपको गिरफ्तार करना ही है तो उन अपराधियों को गिरफ्तार करें जो यात्रियों के मोबाइल फोन या कीमती सामान चुराते हैं।

लोग बोले क्‍यों अरेस्‍ट किया वो उप्रदव तो नहीं कर रहा

एक अन्य ने लिखा गिरफ्तारी? काउंसलिंग ही काफी होती, उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, मेरा मतलब है कि वह सिर्फ एक बच्चा है। वहीं एक यूजर ने लिखा मुझे इस वीडियो में व्यक्ति द्वारा किया गया कोई उपद्रव नहीं दिख रहा है। रेलवे प्लेटफार्म काफी खाली नजर आ रहा है। ऐसा नहीं है कि वह यात्रियों को असुविधा पहुंचा रहा है। अगर ऐसा किसी भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर किया गया हो तो बात समझ में आ सकती है लेकिन यहां नहीं।

उसका मनोबल बढ़ाना चाहिए

वहीं एक यूजर ने लिखा सर, गिरफ़्तारी के बजाय एक अनिवार्य सामुदायिक सेवा होनी चाहिए जैसे स्कूल/कॉलेज समय से दो घंटे पहले और शाम को स्कूल/कॉलेज समय के बाद दो घंटे स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाना। वहीं एक और यूजर ने लिखा स्‍टेशन पर ऐसा स्‍टंट करना गलत था क्योंकि इससे कोई भी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन हमें उसे चेतावनी और मार्गदर्शन देना चाहिए और उसका मनोबल बढ़ाना चाहिए क्योंकि वह बहुत युवा प्रतिभाशाली बच्चा है जो सही होने पर एथलेटिक्स में प्रतिनिधित्व कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+