VIDEO: हलक में अटकी जान तो भगवान बनी महिला डॉक्टर, कुत्ते के रेस्क्यू पर नेटिजन्स ने दीं दुआएं

Dog Chocking on Toy: डॉक्टर अपनी योग्यता से कई बार ऐसे कारनामे कर गुजरते हैं जो रोमांच पैदा करता है। धरती के भगवान- डॉक्टरों की एक टीम ने कुत्ते की जान बचाई है। अलर्ट टीम ने कुत्ते के गले में खिलौना फंसने से बचाया।

Dog Chocking on Toy

Dog Chocking on Toy: खिलौना निगलने वाले कुत्ते को मौत के मुंह से खींच लाने के बाद डॉक्टरों को सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहे जाने वाले कुत्ते को बचाने के बाद पशु चिकित्सकों को खुशी से उछलते देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। गले में खिलौना फंसने से हलक में अटकी कुत्ते की जान बचाने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खुशी से उछलते डॉक्टरों की वीडियो में डॉक्टरों के चेहरे पर बेजुबान जीव की जान बचाने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

यूजर्स ने डॉ. हंट को हीरो बताया

यूजर्स ने डॉ. हंट को हीरो बताया

कुत्ते की जान बचाते हुए पशु चिकित्सकों की कड़ी मशक्कत की वायरल वीडियो वैसे तो चंद सेकेंड्स की है, लेकिन इस वायरल क्लिप में जिंदगी और मौत के संघर्ष का पूरा एहसास होता है। ट्विटर पर शेयर इस वीडियो क्लिप को 2.40 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो कैप्शन में डॉ. हंट को हीरो बताया गया। उन्होंने ऐसे कुत्ते को बचाया जिसने एक कोंग खिलौना निगल लिया था।

कुत्ते का दम घुटने से बचाया, खुशी से झूमे डॉक्टर

कुत्ते का दम घुटने से बचाया, खुशी से झूमे डॉक्टर

ट्विटर हैंडल- @GoodNewsCorres1 पर शेयर इस वीडियो क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते ने लाल रंग का खिलौना निगल लिया। डॉक्टरों की कुशल टीम गले में फंसे खिलौने को निकालने और कुत्ते की जान बचाने के बाद खुशी से झूम उठती है। खिलौना निकालने और कुत्ते का दम घुटने से बचाने में आखिरकार सफल होने के बाद डॉक्टर को खुशी से उछलते देखा जा सकता है। उनके आसपास मौजूद लोग भी खुशी से उछल पड़ते हैं।

कुत्ते को गर्दन के पास पकड़ा

कुत्ते को गर्दन के पास पकड़ा

किसी की जान बचाकर कितनी खुश होती है इसका एहसास कराते इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद पूरी उम्मीद है कि वीडियो देखने के बाद आप भी मुस्कुरा उठेंगे। ट्विटर की वीडियो 4.40 लाख लोगों के सामने से गुजर चुकी है। वीडियो से ली गई तस्वीरों में पशु चिकित्सकों को कुत्ते की जान बचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में नीली वर्दी पहने पशु चिकित्सक को कुत्ते का इलाज करते देखा जा सकता है। कुत्ते ने जो खिलौना निगला है, उसे बाहर निकालने और कुत्ते को दम घुटने से बचाने के लिए गर्दन के पास पकड़े देखा जा सकता है।

डॉ मार्गरेट हंट नाम की महिला पशु चिकित्सक

डॉ मार्गरेट हंट नाम की महिला पशु चिकित्सक

वायरल वीडियो क्लिप पर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर से पहले ये वीडियो करीब एक महीने पहले फरवरी में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। डॉ मार्गरेट हंट नाम की महिला पशु चिकित्सक ने कुत्ते की जान बचाई। इंस्टा के बाद गुड न्यूज कॉरेस्पोंडेंट के ट्विटर हैंडल (@GoodNewsCorres1) पर दोबारा शेयर की गई वीडियो क्लिप नेटिजन्स के बीट चर्चा का कारण बन गई।

नीचे देखिए शानदार VIDEO क्लिप-

कुत्ते के रेस्क्यू पर यूजर्स ने दीं दुआएं

एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप को 2.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। व्यूअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्लिप को 7200 से अधिक लाइक्स भी मिले हैं। कमाल की और भावुक करने वाली वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते नेटिजन्स ने कहा डॉक्टर को आशीर्वाद दिया। एक यूजर ने लिखा, "भगवान इस महिला को आशीर्वाद दें।" एक अन्य ट्विटर यूजर ने टिप्पणी में लिखा, "यह बेहद चौंकाने वाला था। कुत्ते को बचाने के लिए थैंक्यू !!" तीसरे यूजर ने अपनी फीलिंग व्यक्त करते हुए लिखा, रेस्क्यू के बाद डॉगी ऐसे उठता है जैसे कुछ भी गलत हुआ ही नहीं है। वो शायद फिर से ऐसा करने की ताक में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+