मुस्लिम से हिंदू बनी Seema Haider ने खास तरीके से मनाया वेलेंटाइन डे, राम मंदिर को लेकर भी दिया बयान
Seema Haider on Valentine's Day: कल यानी 14 फरवरी का दिन कपल के लिए बेहद खास रहा। इस खास मौके को पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी अपने पति सचिन मीणा संग सेलिब्रेट किया। मगर सीमा का वेलेंटाइन सेलिब्रेट करने का अंदाज बेहद अलग था, जिसकी फैंस ने भी दूर दूर तक उम्मीद नहीं की थी।
मुस्लिम से हिंदू बनी सीमा हैदर ने भारत आकर न सिर्फ अपना लिबास बदला है, बल्कि वे अपने तौर तरीके भी बदल चुकी हैं। कोई त्योहार हो या फिर कोई भी खास मौका, सीमा सचिन के साथ उसे सेलिब्रेट करने का मौका बिल्कुल भी नहीं छोड़तीं। मगर सीमा की खास बात है कि एक संस्कारी महिला की तरह वे भगवान की आराधना करना भी नहीं भूलतीं।

कल यानी 14 फरवरी के दिन जहां हर कोई अपने प्यार के साथ कैफे या फिर किसी खास जगह जाकर वेलेंटाइन डे मना रहा था तो सीमा हैदर ने घर पर सचिन के साथ एक पूजा रखी। सीमा ने सचिन के साथ वेलेंटाइन तो मनाया, मगर एक खास तरीके से। सीमा ने घर पर सुंदरकांड का पाठ रखा। इस दौरान सीमा सचिन के अलावा घर के अन्य लोग भी इस पूजा में शामिल हुए।
सीमा ने साड़ी पहनी हुई थी और माथे पर तिलक लगा रखा था। इधर पंडित जी पूजा कर रहे थे। 'आजतक' से बातचीत में सीमा ने बताया कि घर में सुंदरकांड पाठ रखा है। सीमा ने कहा कि राम मंदिर की पूजा के बाद घर घर में लोग पूजा कर रहे हैं तो ऐसे में हमने भी सोचा कि क्यों न घर में पूजा की जाए। इसके बाद हमने सुंदरकांड का पाठ रखा। हमने हनुमान चालीसा तो पहले भी पढ़ी थी मगर इस बार पूजा करवाई।
सीमा ने कहा कि पूजा के बाद प्रशाद बांटेंगे। अभी तो पूजा ही चलती रहेगी। वेलेंटाइन को लेकर सीमा ने कहा कि पूरी जिंदगी ही वेलेंटाइन डे है। हमने पूजा रखी है।












Click it and Unblock the Notifications