धुंआधार राइडर है केदारनाथ में ब्वॉयफ्रेंड को प्रपोज करने वाली लड़की, तगड़ी है फैन फॉलोइंग

Kedarnath viral video: बीते दिनों केदारनाथ धाम में कपल के प्रपोजल का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर लोग ये सब धार्मिक स्थलों पर क्यों करते हैं। हर तरफ उस लड़की की चर्चा होने लगी, जिसने धाम में अपने पार्टनर को प्रपोज किया।

कई लोगों ने इसे प्यार भरा बताया तो कईयों की आस्था को बुरी तरह से ठेस पहुंची। इस बीच लोग इस लड़की के बारे में जानने को भी बेताब होने लगे। ऐसे में चलिये बात करते हैं इस लड़की के बारे में, जिसकी हर तरफ जमकर चर्चा हो रही है।

Kedarnath

कौन है प्रपोज करने वाली लड़की?
दरअसल, केदारनाथ धाम के वीडियो में नजर आ रही ये लड़की भारत की पहली मोटोव्लॉगर है। ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। इस वायरल गर्ल का नाम राइडर विशाखा है, जिसका असली नाम विशाखा फुलसुंगे है। जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है, राइडर विशाखा एक बाइक राइडर हैं और जमकर ट्रैवलिंग करती हैं।

तगड़ी है फैन फॉलोइंग
विशाखा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अपने यूट्यूब चैनल के जरिये फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कुल 8 लाख 22 हजार फॉलोवर्स हैं। वीडियो की बात करें तो उनके वायरल वीडियो को 19.6 मिलियन लोगों ने देखा है। विशाखा के यूट्यूब पर भी 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

ट्रैवल के बनाती हैं वीडियोज
बताते चलें कि विशाखा के चैनल में ट्रैवल से रिलेटेड वीडियोज देखने को मिलते हैं। वे नई जगहों पर जाकर वीडियोज बनाती हैं और इन वीडियोज को फॉलोवर्स खूब पसंद करते हैं। विशाखा 5 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम भी दर्ज करवा चुकी हैं।

क्यों मच रहा है बवाल?
वीडियो में एक कपल केदारनाथ मंदिर के बाहर दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद लड़की घुटनों के बल बैठकर लड़के को प्रपोज करने लगती है। आसपास देख रहे लोग लड़की को देखने के बाद काफी हैरत में पड़ जाते हैं और दोनों को घूरने लगते हैं। लड़की ने पार्टनर को प्रपोज करने के बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। कैप्शन में उसने लिखा- भोलेनाथ का आशीर्वाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+