'कुंवारी रहूंगी मगर शराबी से शादी नहीं...' टल्ली हुआ दूल्हा तो दुल्हन ने वापस लौटा दी बारात

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से शादी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। मामले में दूल्हा शराब के नशे में शादी में पहुंचा तो दुल्हन ने उसे अच्छा-खासा सबक सिखा दिया।

दरअसल, शादी में जब दूल्हा शराब के नशे में पहुंचा तो दुल्हन से ये बात बर्दाश्त नहीं हुई और उसने दुल्हे संग शादी से साफ इंकार कर दिया। नतीजतन बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

Uttar Pradesh

जानकारी के मुताबिक, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव राघोपुर के मजरा अंटिया निवासी महादेव की बेची राम लड़ैती का विवाह बड़वा पोस्ट भाग्य नगर निवासी राजेश बाबू पुत्र ओमप्रकाश के साथ तय हुआ था। शराब के नशे में टल्ली दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। लेकिन जब दुल्हन को ये बात पता चली तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जैसे तैसे कुछ बुजुर्गों ने इस मामले को शांत कराया।

जब बैंड बाजे के साथ बारात द्वारचार के लिए रवाना हुई तो लड़की वालों के घर पहुंचने पर हंगामा मच गया। दुल्हन को पता चला कि दूल्हा टल्ली हो रखा है। इसके बाद वो भड़क गई और उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि वो कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी से शादी नहीं करेगी। इसके बाद पंचायत शुरू हुई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल सका।

लाख समझाने के बाद भी लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बेरंग लौटना पड़ा। चौकी इंचार्ज बालेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई। लेकिन किसी तरह की शिकायत नहीं आई। अगर कोई पक्ष शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+