साधारण घरेलू महिला ने कैसे जमा करा दिया 197 करोड़ बिजली का बिल? अधिकारियों के भी उड़ गए होश

बिजली बिल से जुड़े एक मामले ने एक महिला के होश उस वक्त उड़ा दिये जब उसके घर हजारों नहीं लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये का बिल पहुंच गया। किसी शहर के सभी लोगों के बिलों को जोड़कर भी इतना बिल बनता, जितना इस महिला का बन गया। खबर फैलने के बाद हंगामा मच गया। लेकिन महिला ने बिजली विभाग को फिर बिल चुकता भी कर दिया। कैसे... चलिये जानते हैं।

आम महिला ने कैसे भर दिया करोड़ों का बिल?
मामला है उत्तर प्रदेश के गोरखपुरा का, जहां छोहाड़ा देवी नाम की एक महिला ने एक अरब 97 लाख रुपये का बिजली का बिल जमा करवाया। खबर फैलने के बाद लोग भी हैरान रह गए कि आखिर ये सब कैसे हुआ। अब ये महिला सुर्खियों में है।

UP Woman

क्या है पूरा मामला?
दरअस, नौसढ़ उपखंड में बिजली बिल जमा कराने जब महिला विभाग पहुंची तो महिला ने जमा तो 4455 रुपये का बिल कराया लेकिन सिस्टम की लापरवाही से उन्हें रिसीविंग 197 करोड़ रुपये की मिली।

आग की तरह फैल गई खबर
खबर आग की तरह गोरखपुर से लखनऊ और फिर लखनई से बनारस पहुंची। इसके बाद सिस्टम की इस बड़ी लापरवाही को ठीक करवाया गया। खबर फैली तो लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर कैसे एक साधारण सी महिला अरबपति बिजली बिल भुगतानकर्ता बन गई। गुरुवार को जब चेयरमैन और वाराणसी के प्रबंध निदेशक ने इस बात की जानकारी मांगी तो उनके भी होश उड़ गए। जाहिर सी बात है कि करोड़ों रुपये की रिसीविंग देख किसी के भी होश उड़ेंगे। इसके बाद जल्दी से आईडी और अन्य पहचान जा करवाकर राशि को दोबारा भरवाया गया।

आखिर कैसे हुआ ये सब?
दरअसल, ये बड़ा गड़बड़ घोटाला लाइट कनेक्शन जाने की वजह से हुआ। महिला जब अपने बेटे के साथ बिजली का बिल जमा करवाने पहुंची तो सर्वर डाउन था। जैसे ही ये दुरुस्त हुआ तो कर्मचारियों ने महिला को जमा रुपये की रसीद काटकर दे दी। ये रसीद थी 197 करोड़ रुपये की। इसके बाद जब महिला घर पहुंची और फिर शाम को कर्मचारी उससे रसीद मांगने पहुंचे तो पहले तो वो काफी घबरा गई। इसके बाद महिला को समझ आया कि गलती उनकी नहीं बल्कि विभाग के कर्मियों की है।

क्या बोले अधिकारी?
यूपी तक की खबर के मुताबिक, मामले में मुख्य अभियंता अंशु कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रसीद जारी होने के तुरंत बाद जल्दी से सुधार करना चाहिए था लेकिन किसी ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। मामले में लापरवाही बरतने वालों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+