दामाद का स्वागत कर रहे थे ससुर जी मगर ऐन वक्त पर दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानिये क्या है मामला...
Uttar Pradesh Bizarre wedding: शादी ब्याह एक ऐसा प्रोग्राम होता है, जिसके लिए तैयारियां महीनों पहले ही शुरू हो जाती है। हिंदू धर्म में शादी का अपना अलग ही महत्व है। दोनों पक्ष अच्छे से तैयारियां करते हैं और फिर शादी के दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में यूपी में भी धूमधाम से शादी हो रही थी। दुल्हन को लेने बाराती आए। ढोल नगाड़े बजे, मगर जब दुल्हन को लेकर जाने का समय आया तो कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने बारात को बेरंग ही लौटा दिया। आखिर ऐन मौके पर दुल्हन ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया, चलिये जानते हैं।
मामला है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का, जहां के बसौदा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में शादी ब्याह का माहौल था। हर जगह से ढोल नगाड़ों की आवाज आ रही थी। 18 अप्रैल का दिन था और दलित युवती की शादी थी। युवती को लेने बारात आई और जैसे ही दूल्हे राजा पहुंचे, ससुर जी अपने दामाद के स्वागत के लिए उनके पैर धोने लगे।

सारी पूजा की रस्में हो रही थीं मगर इतने में अचानक दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग आने लगा। इतना देख सबके होश उड़ गए। जब दुल्हन को इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायतें भी हुई मगर लड़की वाले मानने का नाम ही नहीं ले रहे थे।
मगर कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाती। जब लड़की ने शादी से इंकार किया तो उसके घरवालों ने भी इंकार तो कर दिया मगर उन्होंने बारातियों का अच्छी तरह स्वागत किया। बारातियों को जलपान दिया गया और खिलापिलाकर ही वापस भेजा गया। दूसरे दिन सुबह बारात दुल्हन को लिये बिना ही उसके घर से रवाना हुई। अब ये अजीबोगरीब शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई इस शादी के बारे में जानकर हैरान है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications