अलग दिखने की यह कैसी चाहत! पूरे शरीर पर गुदवा दिए Puzzle के टैटू, दो सींग भी उगवाए, मुंह में कराए 5 छेद
नई दिल्ली, 05 सितंबर: टैटू के प्रति लोगों की दीवानगी किस कदर बढ़ चुकी है, इसके तमाम उदाहरण आपको देखने को मिले होंगे। अब इसे पागलपन कहे या फिर जुनून कि एक शख्स ने अपनी पूरी बॉडी पर ऐसी पहेली टैटू के तौर पर गुदवाई है, जिसके सुलझाने कम से कम तीन घंटे का समय लगना तय है। कौन यह अजीबगरीब शख्स, जानिए...

द एनिग्मा ने बनाया रिकॉर्ड
दरअसल, यह शख्स यूएसए का रहने वाला है, जिसका नाम द एनिग्मा (The Enigma) है। इतना ही नहीं इसने शरीर पर टैटू गुदवाने के लिए सबसे ज्यादा पहेली का भी रिकॉर्ड बनाया है। जो पहले से बिल्कुल अलग दिखता है। अपने अजीबोगरीब टैटू को लेकर चर्चा में आए इस शख्स ने अपनी पूरी बॉडी पर जिगसॉ पजल (Man Tattooed Jigsaw Puzzle) गुदवाए है।

पूरा शरीर को जिगसॉ पजल से ढका
शरीर पर टैटू गुदवाने का रिकॉर्ड बनाने वाला शख्स स्याही से पहले बिल्कुल अलग दिखता है। द एनिग्मा उर्फ पॉल लॉरेंस अमेरिका में रहने वाला एक आर्टिस्ट, एक्टर, और साइड शो कलाकार है। पॉल ने अपना पूरा शरीर को जिगसॉ पजल से ढका रखा है, जिसमें उसके बाजू, पैर, पीठ, पेट, गला सब आता है। द एनिग्मा अपने स्टंट के लिए वह खास तौर पर जाने जाते हैं।

तीन घंटे में गिने 2,123 टैटू
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक 13 अप्रैल 2011 को उन्होंने 2,123 टैटू के साथ एक रिकॉर्ड बनाया, जिसे गिनने में अधिकारियों को तीन घंटे का समय लगा था। पॉल का द एनिग्मा के तौर पर बॉडी मॉडिफिकेशन 20 दिसंबर 1992 से शुरू हुआ था। पॉल के शरीर के ज्यादातर हिस्से पर ब्लू कलर के टैटू हैं, सबसे अजीब बात है कि उन्होंने अपनी आंख के अंदर के सफेद हिस्से पर ब्लैक टैटू गुदवाया है, जो एक अत्यंत जोखिम भरा प्रक्रिया है।

20 दिसंबर 1992 से शुरू की थी बॉडी मॉडिफिकेशन
इसके अलावा पॉल के शरीर में कई तरह के बदलाव भी हैं, जिसमें उसके मुंह के चारों ओर पांच जगह छेद हैं, साथ ही माथे पर सींग जैसे दो सबडर्मल इम्प्लांट डलवाए हैं। कान भी कटवाएं है, जो अब एक पहेली टुकड़े के किनारे जैसा दिखता है। 1991 में द एनिग्मा ने जिम रोज सर्कस के एक सदस्य के रूप में अपनी शुरुआत की, जिसके साथ उन्होंने दुनिया भर में प्रदर्शन किया।

खतरनाक तरीके से जीना पसंद
जिम रोज सर्कस छोड़ने के बाद उन्होंने 1994 में एडिनबर्ग फ्रिंज फेस्टिवल और रॉक बैंड नाइन इंच नेल्स सेल्फ डिस्ट्रक्ट टूर के यूएस लेग सहित कई इवेंट में परफॉर्म किया। द एनिग्मा ने साबित कर दिया है कि वह खतरनाक तरीके से जीना पसंद करते हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि यह सब उनके लिए काफी मुश्किल था।












Click it and Unblock the Notifications