'रेड वुल्फ' ने पब को दिया जन्म, पहली बार पैरेंट बने 'ब्रेब और डिएगो' के साथ चिड़ियाघर में जश्न
अमेरिकी चिड़ियाघर में एक विलुप्तप्राय ( Critically Endangered) जीव ने जब बच्चे को जन्म दिया तो पूरे चिड़ियाघर में खुशियां छा गईं। मां के साथ पब की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वारयरल हो रही हैं। जिसमें दुनिया से लगभग समाप्त हो चुके दुर्लभ जीव लाल भेड़िया की तस्वीरें उसके नवजात पब के साथ दिखाई दे रहीं हैं।
ब्रेब और डिएगो के पब के जन्म के बाद यूएस चिड़ियाघर की ओर किए गए ट्वीट में कहा गया 'रेड वुल्फ ब्रेब और डिएगो पहली बार माता-पिता बने हैं। डिएगो ने गत 5 मई को पब को जन्म दिया। रेड वुल्फ का जन्म चिड़ियाघर के लिए ऐतिहासिक है। साथ ही यह रेड वुल्फ प्रजाति के धरती पर जीवित रहने की आशा भी है।
Red wolves, Brave & Diego are first time parents!! Born on May 5, this is a historic birth for our Zoo & an emblem of hope for the survival of this species. Only 15-20 red wolves remain in the wild. This is the first red wolf born at RWPZoo since 2005! https://t.co/DhOeLMLKB9 pic.twitter.com/wVmKPnsroJ
— Roger Williams Park Zoo (@RWPZoo) May 27, 2022
जंगल में इस वक्त केवल 15 से 20 लाल भेड़िये ही रहते हैं। यूएस के चिड़ियाघर की ओर से कहा गया कि साल 2005 के बाद RWPZoo में रेड वुल्फ ने पहली बार पब को जन्म दिया है।'
'गहरी नींद' से पहले इनसाइट मार्स लैंडर ने ली अंतिम सेल्फी, NASA ने कही ये बात
यूएस के चिड़ियाघर की ओर से बताया गया कि साल 2005 के बाद RWPZoo में रेड वुल्फ ने पहली बार पब को जन्म दिया है। इसके अलावा चिड़ियाघर की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई। जिसमें बताया गया कि ब्रेव की उम्र 6 वर्ष है। वह शावक को जन्म के बाद उसकी देखभाल कर रही है। 23 दिन का यह शावक ब्रेव और डिएगो का पहला पब है।