अमेरिका के इस रेस्तरां में सबसे महंगा बर्गर! कीमत जान रह जाएंगे दंग
अमेरिका में एक नया बर्गर ज्वाइंट लॉन्च भाई-बहन की जोड़ी ने ओपन किया है। जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह पूरे देश में नहीं तो फिलाडेल्फिया के किसी भी मेनू में सबसे कीमती चीज बर्गर है।

वर्तमान समय में फास्ट फूड ने लोगों की जुबान पर कब्जा कर रखा है। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग हर उम्र का व्यक्ति देश-विदेश में फास्ट फूड का लुत्फ उठा रहा है। फास्ट फूड के तौर पर ज्यादातर लोग पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। आप एक अच्छे बर्गर पर कितना पैसा खर्च करने को तैयार हैं? एक आम कस्टमर महंगे रेस्तरां में बर्गर के लिए 1000-1500 के बीच आसानी से खर्च कर सकता है।
लेकिन, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक नया बर्गर ज्वाइंट लॉन्च ओपन हुआ है। जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह पूरे देश में नहीं तो फिलाडेल्फिया के किसी भी मेनू में सबसे कीमती चीज बर्गर है। उस बर्गर की कीमत $700 यानी भारतीय करंसी में 57,987 रुपए है। इस बर्गर ज्वाइंट का नाम है 'ड्रुरी बीयर गार्डन'।
भाई-बहन की जोड़ी हिट
यह रेस्तरां भाई-बहन की जोड़ी ने मिलकर खोला है। बीयर गार्डन के को-ओनर जॉर्ज त्सोउरिस बताते हैं कि इसमें एक बर्गर $ 700 का शामिल है। मेनू के अनुसार, यह एक मीट स्टेक बर्गर है, जिसमें वृद्ध आयरिश चेडर, शहद, ताजा काला ट्रफल और कॉग्नेक के साथ लॉबस्टर फ्लेम-ग्रिल्ड होता है।
वहीं, बहन सियोरिस बालिस कहती हैं कि मेरे भाई और मुझे इस मेनू को बनाने में बहुत मजा आया और हम सभी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। स्थानीय मीडिया की मानें तो बर्गर दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फास्ट फूड में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications