मानव जाति का खात्मा कर सकते हैं रोबोट, AI कोरोना से भी ज्यादा घातक! अमेरिकी प्रोफेसर का डरा देने वाला दावा
US Professor on Artificial Intelligence: आशंका जताई जा रही है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोविड से कहीं अधिक घातक वायरस से मानवता का सफाया करने के लिए तैयार है।

जैसे-जैसे विज्ञान तरक्की कर रहा है, वैसे-वैसे इंसान एडवांस हो रहा है। आज दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है यह हमारे आंखों से सामने है। हर काम टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हो गया है। जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए इंसान मशीनों और साइंस भी निर्भर है।
अमेरिकी प्रोफेसर का खौफनाक दावा
ऐसे में मौजूदा वक्त में आई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI technology) तकनीक एक नई क्रांति बन उभरी है, जो इंसानों के दिमाग से भी तेज और सटीक सोचती है वो भी सेकंडों में। हालांकि इस टेक्नोलॉजी के साथ-साथ कुछ खतरा भी है, जिसे लेकर अमेरिकी प्रोफेसर ने खौफनाक दावा किया है।
कोरोना से भी घातक होगा!
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के एक प्रोफेसर डैन हेंड्रिक्स ने दावा किया है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक बायोवेपन टूल से मानवता का सफाया कर सकता है, जो कोरोना वायरस की तुलना में कहीं अधिक घातक होगा। सेंटर फॉर एआई सेफ्टी के निदेशक डैन हेंड्रिक्स ने चेतावनी दी कि 'एआई से सामाजिक-स्तर के जोखिमों' के लिए कई रास्ते हैं।
बुरे लोग बना सकते हैं इसे हथियार
उन्होंने दावा किया है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ कुछ ऐसे खतरे भी हैं, जो हमारी जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। डैन के मुताबिक रोबोट खुद ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन उनका यूज ऐसा करने के लिए कुछ मानवता विरोधी यानी बुरे लोग कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए, एआई का उपयोग दुर्भावनापूर्ण प्राकृतिक महामारी की तुलना में अधिक घातक नए जैव-हथियारों को डिजाइन करने के लिए किया जा सकता है। टेक इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ऐसा हो सकता है कि एआई खुद ही टूल्स को ऑनलाइन ऑर्डर कर ले और इसे फिर बना ले। क्योंकि इनमें भावनाएं विकसित की जा रही हैं, ऐसे में खत्म होने के डर से वो ऐसा खौफनाक कदम उठा सकते हैं।
विनाशकारी हो सकता है साबित
रोबोट का उपयोग दुनिया भर की लेबोरेटरी में रिसर्च टूल के रूप में किया जा रहा है, और विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक बार जब वे महसूस करते हैं कि मनुष्य उन्हें बंद कर सकते हैं तो वे एक आनुवंशिक रूप से इंजीनियर "जैव हथियार" बनाने के लिए जरूरी चीजें और उपकरणों तक पहुंच बनाकर हम सभी को मार कर प्रतिक्रिया कर सकते हैं। जो कि दुनिया में अब तक किसी भी महामारी से अधिक विनाशकारी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications