महिला के दिमाग के आगे शैतान भी फेल! घर को भूत बंगला बनाने के लिए चली यह अजीब चाल
लंदन, 15 अगस्त: हंसी मजाक करना किसको पसंद नहीं है। आज कल सोशल मीडिया पर भी प्रैंक वीडियोज की भरमार हैं, लेकिन यूनाइटेड किंगडम के सरे से एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक शरारती महिला ने आने वाले नए मालिक के लिए घर में कुछ ऐसा छोड़ा हैं, जिससे वो पक्का दहशत से घर छोड़कर भाग जाएगा। जानिए आखिर महिला को ऐसी क्या खुराफात सूझी...

मकान मालिक के दहशत भरा प्लान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरारत करने वाली महिला का नाम सू गॉफ हैं। उनको और लोगों के साथ मजाक करना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में 57 साल की महिला ने अपने घर के अगले मकान मालिक के लिए कुछ ऐसा बेचैन करके रख देने वाला प्रैंक सोचा, जिसके बाद हो सकता है कि आने वाले मालिक की नींद ही गायब ना हो जाए।

महिला के खुराफाती दिमाग में आया प्रैंक
दरअसल, महिला को यह शैतानी उस वक्त सूझीं जब वो अपने पति के साथ घर के रेनोवेशन के काम में लगीं हुई थी। इसी दौरान उनको लिविंग एरिया में दीवार के अंदर एक दराज जैसी कुछ खाली चीज दिखाई दीं, जिसको खोलने पर मकान के पुराने मालिक और उनके परिवार की कुछ फोटो उनको मिलीं। बस इतना ही पाकर महिला के खुराफाती दिमाग में प्रैंक का आइडिया आ गया और उन्होंने नई शैतानी गढ़ने की सोच ली।

फुल साइज कंकाल छिपाया
ऐसे में पुराने मकान मालिक की फोटो देखकर उन्होंने सोचा की अब आने वाले मालिकों के लिए कुछ ऐसा रख देना चाहिए, जो सिंपल ना होकर कुछ एडवेंचर से भरा हो। फिर क्या एक कंकाल लाकर उसी दराज में डाल दिया और उस लिफाफे में एक नोट भी डाला, जिस पर लिखा कि ये कंकाल उस शख्स का है, जो 2021 में लुकाछिपा खेलते हुए यहां बंद हो गया था। ऐसे में सोचिए जो अब आने वाला मकान मालिक होगा, उसका भविष्य में क्या हाल होने वाला होगा।












Click it and Unblock the Notifications