इस शख्स ने क्यों लटकाई अपनी दाढ़ी में सैकड़ों बाउबल्स, Video देख लोग बोले- 'ये तो बहुत दर्द भरा होगा ना...'
संयुक्त राज्य अमेरिका के रहने वाले जोएल स्ट्रैसर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अपनी दाढ़ी पर 710 बाउबल्स लटकाए, जिससे उसकी दाढ़ी क्रिसमस ट्री की तरह दिखने लगी।

क्रिसमस आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और लोगों ने अभी से इस फेस्टिवल सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां कोई अपने घरों को रोशनी और क्रिसमस ट्री से सजा रहा है, वहीं कई लोग दोस्तों और परिवार के लिए गिफ्ट्स खरीद रहे हैं। इस बीच अमेरिका के एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शख्स क्रिसमस के पेड़ पर लगाए जाने वाले रंग-बिरंगी बाउबल्स, सजावटी गेंदों को अपनी दाढ़ी से लटकाए हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन ये वीडियो कोई आम वीडियो नहीं बल्कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक अमेरिका के रहने वाले शख्स जोएल स्ट्रैसर को अपनी दाढ़ी में सबसे अधिक बाउबल्स लटकाने के लिए ये सम्मान दिया गया है।

शख्स ने दाढ़ी में लटकाए 710 बाउबल्स
अमेरिका के कुना इडाहो इलाके के जोएल स्ट्रैसर ने 2 दिसंबर 2022 को दाढ़ी में सबसे अधिक 710 बाउबल्स को लटका कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जोएल स्ट्रैसर के दाढ़ी में सैकड़ों रंग-बिरंगे लटके बल्बों की तस्वीर वायरल हो रही है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि जोएल स्ट्रैसर ने एक-एक करके कैसे 710 बाउबल्स को अपनी दाढ़ी में पहनी। 710 बाउबल्स लगाने के बाद उसकी दाढ़ी देखकर क्रिसमक ट्री जैसी लगती है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने क्या कहा?
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया थकाऊ है और इसके लिए बहुत धैर्य की जरूरत होती है। जोएल स्ट्रैसर को इन 710 बाउबल्स को लगाने में कुल ढाई घंटे का वक्त लगा और उन्हें हटाने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस वीडियो को बुधवार को शेयर किया है, इस पोस्ट को 2.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 8,500 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

यूजर ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'इंसान क्रिसमस ट्री की तरह दिखता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो बहुत दर्द भरा काम हुआ होगा ना।'' कई यूजर ने इसके लिए जोएल स्ट्रैसर को बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा, टाइमपास का कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड है क्या? मैं उसमें सबसे आगे रहूंगा। वहीं जोएल स्ट्रैसर ने कहा है कि "यह सबसे दर्दनाक और परेशान करने वाला रिकॉर्ड था जिसे मैंने तोड़ा है!''

हमेशा दाढ़ी के साथ कुछ नया एक्सपेरिमेंट करते हैं जोएल स्ट्रैसर
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जोएल स्ट्रैसर ने कुछ नया एक्सपेरिमेंट किया था। संबर 2019 में उन्होंने अपनी दाढ़ी पर 302 बाउबल्स लगाकर पहली बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था। तब से उन्होंने अपनी दाढ़ी की बाउबल्स तकनीक को तेज कर दिया है और हर क्रिसमस पर अपने ही रिकॉर्ड को फिर से तोड़ते गए।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक जोएल ने पहली बार 2019 में 302 बाउबल्स का उपयोग करके रिकॉर्ड तोड़ा, फिर 2020 में 542 बाउबल्स के साथ, और तीसरी बार 2021 में 686 बाउबल्स लगाकर रिकॉर्ड ब्रेक किया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की रिपोर्ट के अनुसार, जोएल ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी दाढ़ी में कई आइटम जोड़े हैं, बाउबल्स और क्लिप पिन उनके पसंदीदा हैं। जोएल स्ट्रैसर के इंस्टाग्राम पेज पर आप उनके कारनामों को देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications