विदेश में भी छा रही हैं उर्फी जावेद, US के इन्फ्लुएंसर ने पहनी ऐसी अतरंगी ड्रेस कि पहचान नहीं सकी पालतू बिल्ली
हाल ही में यूएस के एक इन्फ्लुएंसर ने उर्फी जावेद की ही तरह अजीबोगरीब कपड़े पहनकर रील बनाई। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Urfi Javed: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और अजीबोगरीब आउटफिट्स को लेकर अकसर सुर्खियां बटोरती हैं। बीते कुछ सालों में उर्फी की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। कई लोग हैं जो उर्फी जावेद की एक्टिंग करके भी फेमस हुए हैं।
चर्चा में रहा उर्फी का जींस लुक
हाल ही में उर्फी जावेद का जींस वाला लुक काफी सुर्खियों में रहा था। उर्फी ने जींस को नीचे से पहनने की बजाय ऊपर पहना हुआ था, जो कि देखने में काफी अतरंगी सा लग रहा था। अब हाल ही में एक अमेरिका के एक इन्फ्लुएंसर ने उर्फी के इस जींस वाले लुक को कॉपी किया है। इसक आउटफिट का वीडियो इन्फ्लुंसर ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। (वीडियो-नीचे)
विदेशी भी हो रहे उर्फी के फैन
उर्फी जावेद का पॉपुलैरिटी देश ही नहीं विदेशों में भी खूब बढ़ रही है। इस बात का जीता जागता सबूत वायरल हो रहा एक वीडियो है। इंस्टाग्राम पर चांग ही किम ने वीडियो शेयर किया है। शुरुआत में उर्फी पैपराजी से बात करती नजर आ रही हैं। इसके बाद उर्फी को ऊपर जींस पहने देखा जा सकता है। ऐसे में उर्फी की ही तरह चांग ने भी जींस को ऊपर से पहना।
अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने बनाई रील
चांग ने जींस और टी शर्ट को ऊपर पहना हुआ था। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यहां तक कि मेरी बिल्ली ने भी इसे अप्रूव नहीं किया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सच में यार इंडियन लोग ऐसे कपड़े कतई नहीं पहनते।
यहां देखें वीडियो...
क्या बोले लोग?
एक ने कहा कि प्लीज इसका असर खुद पर मत पड़ने दीजिये। एक ने हा कि किसी दिन दिल्ली मेट्रो वाली लड़की भी देखने को मिलेगी। एक ने कहा कि ये भारत में अलग ही नमूना है। आपको बता भी नहीं सकते कि भारत में इसका कितना मजाक बनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications