चलती मेट्रो ट्रेन के ऊपर दौड़ते हुए दिखे 7-8 लोग, Video देख, रोंगटे खड़े हो जाएंगे
चलती मेट्रो ट्रेन के ऊपर दौड़ते हुए दिखे 7-8 लोग, Video देख, रोंगटे खड़े हो जाएंगे
वाशिंगटन, 13 जून: अमेरिका के ब्रुकलिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ब्रुकलिन में चलती मेट्रो ट्रेन के ऊपर 7 से 8 लोग दौड़ते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो जब से सोशल मीडिया पर दिखा है, तेजी से वायरल हो गया है। ये वीडियो ब्रुकलिन के विलियम्सबर्ग ब्रिज का है, जहां 10 जून को चलती मेट्रो ट्रेन पर कुछ बदमाश दौड़ते हुए दिखाई दिए। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, मेट्रो ट्रेनों के ऊपर कम से कम आठ लोग हैं।

इंटरनेट पर आग की तरह तेजी से फैला ये वीडियो
इस वीडियो को ब्रुकलिन के किसी स्थानीय निवासी ने शूच कर सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे चलती मेट्रो ट्रेने के कुछ 7 से 8 लोग दौड़ते और भागते हुए दिख रहे हैं। यहां तक कि वो ट्रेन के ऊपर से कूदते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को जिस हैंडल से शेयर किया गया है, उसपर 5 मिलियन से भी अधिक व्यूज है। शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।

पुलिस भी वीडियो देखकर हुई हैरान
असल में प्रत्यक्षदर्शी ने शुक्रवार (10 जून) को ब्रुकलिन में चलती मेट्रो ट्रेन के ऊपर कई लोगों के भागने का चौंकाने वाला वीडियो बनाया। डिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्कर क्रिस 'गूज' गोस्लिंग ने कहा कि वह एक जे-ट्रेन के ऊपर खड़े लोगों को देखकर हैरान थे क्योंकि मेट्रो ट्रेन विलियम्सबर्ग ब्रिज को पार कर रही थी।

पुलिस ने कही तफ्तीश करने की बात
न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट भी इस वीडियो को देखकर हैरान है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि हमने वीडियो को देखने के बाद मामले पर संज्ञान लिया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया है कि संदिग्धों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

यूजर बोले- ये देखना बहुत डरावना है...
शेयर किए जाने के बाद से वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, ''यह देखना बहुत डरावना है। ये लोग बहुत जंगली हैं।'' वहीं एक ने लिखा है, 'मै इस वीडियो को देखकर बहुत हैरान हूं , मैं इसे ज्यादा नहीं देख सकता हूं।' एक ने लिखा, ये बहुत पागल हैं, ऐसा पागलपन करने के लिए उनको दिमाग कौन देता है।' वहीं कई लोग ये भी लिख रहे हैं कि ये 80 के दशक में आम बात थी।

पहले भी देखा गया है ऐसा वीडियो
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं, जब ट्रेन के ऊपर दौड़ने और चलने का वीडियो सामने आया हो, इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो देख जा चुके हैं। साल 2021 में विलियम्सबर्ग ब्रिज से पास एक ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई थी।
Another view! pic.twitter.com/ejil5xrLLu
— kara ☻ (@karasmarsh) June 11, 2022












Click it and Unblock the Notifications