महिला स्ट्रिपर ने खोला एडल्ट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा राज, बताया कमाई से जुड़ा ये काला सच
नई दिल्ली, 21 फरवरी: दुनिया में कई ऐसे पेशे जिन्हें लेकर लोग गलत नजरों से देखते हैं, उन पेशों को लेकर लोगों का कई बार नजरिया गलत होता है। एक ऐसा ही पेशा है स्ट्रिपर यानि बार में डांस करने वाली नर्तकी। स्ट्रिपर को लोग गलत नजरों से देखते हैं। लेकिन अमेरिका की रहने वाली एक स्ट्रिपर ने एडल्ट इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस काली दुनिया के कई ऐसे राज दुनिया के सामने रखे हैं जिन्हें पढ़कर लोग हैरान हैं।

स्ट्रिपर के लिए पैसे कमाना आसान नहीं है
अमेरिका के केंटकी स्टेट की रहने वाली 20 साल की पामेला कार्मेन एक स्ट्रिपर के तौर पर काम करती हैं। पामेला चाहती हैं कि लोग समझें कि वास्तव में उनका काम कितना कठिन है। माना जाता है कि स्ट्रिपर काफी पैसा कमाती हैं। डेली स्टार वेबसाइट को पमेला ने बताया कि, आमतौर पर वीडियो में नाचने वाली महिलाओं के उपर होने वाली पैसों की बारिश के उलट आमतौर पर स्ट्रिपर के लिए पैसे कमाना बेहद ही कठिन काम है।

ये है कमाई का काला सच
पामेला ने बताया कि टिकटॉक या अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर जो स्ट्रिपर्स बेशुमार पैसों के साथ फोटो खिंचवाती हैं, वो सिर्फ एक तरह का ढोंग हैं। पामेला बताती हैं कि, कभी कभी वो एक रात में 3 हजार रुपये तक कमा लेती हैं। कभी ऐसा भी दिन आता है जब मैं एक रात में हजारों रुपए कमा लेती हैं, लेकिन कई बार ऐसे भी दिन देखने पड़ते हैं जब कोई कमाई नहीं होती है और मुझे क्लब से उधार लेना पड़ता है।

नई स्ट्रिपर को इन चीजों का रखना होगा ध्यान
पामेला ने बताया कि ये आसान काम नहीं है, और जरूरी नहीं कि हर दिन आप पैसे कमा सकें। पामेला ने कहा कि वो अन्य महिलाओं को ये बताना चाहती हैं कि अगर वो इस प्रोफेशन में घुस रही हैं तो उससे पहले इसकी अच्छी और बुरी बातें जान लेनी चाहिए। पामेला को वह काम पसंद है जो वह करती है, वह चाहती है कि अन्य महिलाओं को इस बात की जानकारी हो कि वे खुद क्या कर रही हैं?

क्लाइंट को ऐसे करें हैंडल
पामेला ने बताया कि, आपको नियमित रूप से देर रात तक काम करना होगा यदि आप मोटी रकम कमाने के अधिक अवसर चाहती हैं और आप जिस स्ट्रिप क्लब में काम करती हैं, उसके आधार पर कुछ क्लाइंट काम में आ सकते हैं। पामेला ने इस काम की शुरुआत करने वाली महिलाओं के लिए अपनी टॉप की ट्रिक्स और वे सर्वोत्तम तरीके साझा किए जिनसे वे अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।

'कभी भी लोशन या बेबी ऑयल का इस्तेमाल ना करें'
उन्होंने बताया, इंडस्ट्री में आईं नए डांसर्स को मेरा सुझाव है कि कभी भी लोशन या बेबी ऑयल का इस्तेमाल ना करें, इससे मंच पर और पोल पर चोट लग सकती है। पामेला ने बताया कि, शर्मीली मत बनो और जब ग्राहकों की बात आती है तो कभी भी वरीयता न दें, हर किसी के पास पैसा होता है। हर औरत को ये समझना चाहिए कि अगर वो कोई चीज करने में सहज नहीं होती तो उसे बिल्कुल नहीं करना चाहिए। फिर चाहे सामने वाला जितना भी उसपर दबाव बनाए। उन्हें समझना होगा कि उनका शरीर है इसलिए उससे जुड़े नियम भी वही बनाएंगी












Click it and Unblock the Notifications