VIDEO: कार की स्टीयरिंग लेकर हवाहवाई बन गई लड़की और फिर... लोग बोले- 'ये सिर्फ पापा की परी ही कर सकती है'
Girl driving video: वायरल वीडियो में लड़की ना आव देखती है ना ताव। बस एक्सिलेटर पर हाथ रखकर स्पीड दे देती है। हैरत की बात है कि लड़की बैकगियर लगा देती है, जिसके बाद वहां खड़े वाहनों पर अपनी कार चढ़ा देती है।

Kanpur girl driving: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियोज देखे होंगे, जिन्हें देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकी होगी। आज भी हम आपको ऐसा ही कुछ दिखाने वाले हैं। जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं हो पाएगा कि आखिर ये हुआ कैसे। अब क्लिप भी खूब वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)
तंग गलियों में चल रही थी गाड़ी
वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर के फजल गंज थाना क्षेत्र का है। जिसमें एक लड़की तंग गलियों में गाड़ी चला रही थी। देखते ही देखते उसने एक्सीलेटर पर पैर रखकर रेस दे दी। रेस भी ऐसी मानो उसे बस भागना हो किसी तरह। हैरत की बात तो ये है कि फिर उसने गाड़ी को आगे बढ़ाने की बजाय बैकगियर डाल दिया। फिर जो हुआ वो और भी हैरत भरा है। लोगों का कहना है कि ये काम सिर्फ पापा की परी ही कर सकती है।
चार गाड़ियों पर चढ़ा दी कार
बैकगियर डालने और स्पीड बढ़ाते ही लड़की ने एक नहीं दो नहीं बल्कि चार चार गाड़ियों पर अपनी कार चढ़ा दी। लोगों ने ये सब देखने केबाद शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी ने भीड़ में से ही इस पूरे वाकये का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। लड़की को काफी देर तक तो समझ ही नहीं आया कि ये सब हुआ कैसे। कैसे वो बिना डर के बस गाड़ी को पीछे लेकर चलती गई।
पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन
पापा की लाडली ने ना तो आव देखा और ना ताव। बस स्पीड दी और वाहनों पर कार चढ़ा दी। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर लड़की पर कोई एक्शन नहीं लिया क्योंकि किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई। हालांकि, गाड़ी का नंबर जरूर ट्रेस कर लिया गया है।
'ये तो बस पापा की परी...'
लेकिन पुलिसवालों का कहना था कि बिना प्रार्थना पत्र के कोई कार्रवाई करना संभव नहीं था। अगर कोई प्रार्थना पत्र देता है तो निश्चित तौर पर एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल वायरल वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर लड़की ने ये क्या कर दिया। लोग लड़की को पापा की परी बताकर बस यही कह रहे हैं कि ऐसा करना सिर्फ पापा की परी के ही हाथ में है।
यहां देखें वीडियो...
Papa ki Pari in Kanpur 😅😂 pic.twitter.com/C0lNhmBe9t
— 🪖 ASHISH 🪖 (@Rambo21031989) May 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications