Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी से चौंकाने वाला मामला: दुल्हन ने शादी के 2 दिन बाद ही बच्चे को जन्म दिया, दूल्हे के उड़े होश!

UP Bride Pregnancy: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। इस खबर ने न सिर्फ दूल्हे बल्कि पूरे परिवार को चौंका दिया। मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया है कि दुल्हन के घरवालों ने उसकी गर्भावस्था की जानकारी छिपाई थी। उनका कहना है कि दुल्हन ने शादी के दौरान ऐसा लहंगा पहना था, जिससे उसका बेबी बंप नजर नहीं आया।

UP Bride Pregnancy
Photo-META AI

UP Bride Pregnancy: 'हमें कुछ भी पता नहीं था', दूल्हे की बहन का दावा

दूल्हे की बहन ने लोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म से बातचीत में कहा, "उसने लहंगा कमर से ऊपर तक पहना था। हमें लगा कि ठंड की वजह से उसने ऐसा किया होगा, हमें क्या पता था कि वह कुछ छिपा रही थी। स्टेज दूर था और हम नीचे खड़े थे, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।"

जब पत्रकार ने सवाल किया कि शादी के बाद भी दूल्हे को इस बारे में कुछ पता नहीं चला, तो बहन ने जवाब दिया, "नहीं, दोनों अलग-अलग सोए थे। मेरे भाई ने बताया कि उनके बीच कुछ भी नहीं हुआ था।"

UP Bride Pregnancy: अस्पताल में हुआ बड़ा खुलासा

शादी 24 फरवरी को हुई थी और 25 फरवरी को दुल्हन अपने ससुराल आई। 26 फरवरी की सुबह तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन शाम को अचानक दुल्हन को पेट में तेज दर्द होने लगा। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने खुलासा किया कि वह गर्भवती है और तुरंत डिलीवरी करानी होगी।

Bride Pregnancy: परिवार ने उठाए सवाल

अब दूल्हे का परिवार जवाब मांग रहा है और जोर दे रहा है कि दुल्हन को बच्चे के असली पिता का नाम बताना चाहिए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

यह चौंकाने वाली खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे लेकर तरह-तरह के मीम्स और कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही हैरानी भी जता रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+