एक विवाह ऐसा भी! शादी से ठीक पहले दूल्हे को हुआ डेंगू, दुल्हनिया ने अस्पताल पहुंचकर पहना दी वरमाला
UP Bizarre Wedding: कई बार हमें प्यार और मोहब्बत के ऐसे मामले देखने को मिलते हैं कि दिल खुश हो जाता है। प्यार और जुड़ाव के एक मामले में कपल ने शादी का मुहूर्त रद्द करने या फिर आगे बढ़ाने की बजाय अस्पताल में शादी के बंधन में बंधना चुना। जब दुल्हन को पता चला कि शादी का तारीख से पहले दूल्हा बीमार पड़ गया है तो दोनों ने अस्पताल में ही शादी रचाने का फैसला लिया।
अब अस्पताल वाली ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई इसी शादी की चर्चा कर रहा है। दूल्हा और दुल्हन ने अस्पताल में ही एक दूसरे को वरमाला पहनाई। अब इस शादी का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में एक जोड़े की शादी हुई। दूल्हा डेंगू से पीड़ित था और उसे 25 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी शादी 27 नवंबर को होनी थी। शादी तय कार्यक्रम के अनुसार हुई, लेकिन अस्पताल में।
ये घटना गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से सामने आई, जहां दूल्हे को डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दो दिन बाद 27 नवंबर को जोड़े ने एक-दूसरे से शादी कर ली। एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है, जिसमें अस्पताल वार्ड शादी के वेन्यू में तब्दील होता दिख रहा है। अब दूल्हा और दुल्हन अपने करीबियों की मौजूदगी में अपना खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
इसी तरह की एक घटना इस साल की शुरुआत में सामने आई थी जहां तेलंगाना के एक शख्स ने अपनी बीमार प्रेमिका से एक अस्पताल में शादी की थी। शादी की पूर्व-निर्धारित तारीख पर दुल्हन को खराब हेल्थ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी सर्जरी की गई। इसके बाद दूल्हा अस्पताल जा पहुंचा और अपनी बीमार दुल्हनिया को वहीं मंगलसूत्र पहना दिया।
यहां देखें वायरल वीडियो...
2023 में डेंगू के मामले
नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल (एनसीवीबीडीसी) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023 में पूरे भारत में डेंगू के 90,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 91 लोगों की मौत हो गई। पिछले कुछ महीनों में कथित तौर पर बदलते मौसम की स्थिति और प्रदूषण के कारण इस बीमारी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई।












Click it and Unblock the Notifications