OMG! भरी सभा में लड़कियों पर चलता है यूरीन स्प्रे
न्यू मैक्सिको यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम की लड़कियों के लिए अब खेलना दुर्भर होता जा रहा है। कारण जानकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। इस यूनिवर्सिटी की बहुत सी लड़िकयों ने आरोप लगाया है कि उनकी सीनियर खिलाड़ी लड़कियां सिर्फ परेशान ही नहीं करती, बल्कि शारीरिक तौर पर शोषित करती हैं। यही नहीं सीनियर्स पर आरोप है कि भरी सभा में उन्होंने जूनियर्स पर यूरीन स्प्रे करती हैं।

इस अजीबोगरीब यूनिवर्सिटी की लड़कियों का कहना है कि उनकी सीनियरर्स उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाती हैं और इतना ही नहीं, वे लड़कियों के कपड़े उतरवा कर उन पर पेशाब छिड़कती हैं। सीनियरर्स की मनमानी का मंजर आप इसी से सोच सकते हैं कि यहां फुटबॉल खेलने वाली एक लड़की को अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ गया।
घटना कुछ ऐसी थी कि यूनिवर्सिटी में एक फ्रैंडली फुटबॉल का मैच खेला गया। जिस दौरान मैच में सीनियर लड़कियों ने बेहद उद्दंडता दिखाई। नीचे दिए वीडियो में आप साफ देख पाएंगे कि हार के करीब पहुंचने पर दूसरी टीम की लड़कियां किस तरह बदतमीजी के साथ दूसरी खिलाड़ियों को मार रही हैं। कहीं उन्हें चोटी खिंचकर पटका जा रहा है, तो कहीं जोरदार कुहनी मारी जा रही है।
यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में गंभीर रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी महिला खिलाड़ियों से बात कर इस मामले की सारी जरूरी जांच की जाएगी। साथ ही फिलहाल, सभी होने वाली गेम्स को कैंसल कर दिया है।
बहरहाल, नीचे दिए इस वीडियो में आप भी इन लड़कियों की उद्दंडता देखकर दंग रह जाएगें।












Click it and Unblock the Notifications