166 किलो की महिला ने घटा लिया करीब 107 किलो वजन, जानिए उसका पूरा डाइट प्लान
नई दिल्ली, सितंबर 03। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई इंसान फिट रहना चाहता है और इसके लिए वजन कम करने की होड़ सभी में लगी है। ऐसे में ब्रिटेन की एक महिला ने अपना 107 किलो वजन घटाकर मिसाल पेश की है। डॉन लैम्बर्ट नाम की इस महिला का पहले वजन 166 किलो था और अब इस महिला का वजन 60 किलो के आसपास हो गया है। डॉन लैम्बर्ट की उम्र 52 साल है।

कैसे हुआ इतना वजन कम?
रिपोर्ट के मुताबिक, लैम्बर्ट ने खास एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट को मैंटेन रखकर ही यह असंभव कार्य को संभव कर दिया है। एक्सपर्ट की सलाह पर लैम्बर्ट ने अपनी डाइट में प्रोसेस्ड फूड, अनहेल्दी फैट वाले फूड, जंक फूड, आर्टिफिशिअल स्वीटनर वाले फूड्स को बाहर कर दिया और सिर्फ फल, सब्जी, होल ग्रेन आदि को डाइट में शामिल किया।

महिला का वजन कैसे इतना बढ़ा?
आपको बता दें कि डॉन लैम्बर्ट ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका वजन 166 किलो पहुंच गया था। वो काफी समय से जंक फूड अधिक मात्रा में खा रही थीं, जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ता चला गया। उन्होंने बताया है कि वो अधिक मात्रा में चिप्स और बर्गर खाती थीं। वजन अधिक होने के कारण लैम्बर्ट को अस्थमा और खून के थक्के जमने की बीमारी हो गई थी। इसके अलावा उनका पाचन तंत्र भी हमेशा खराब रहता था। लैम्बर्ट के पैरों में फैट सेल्स बनने लगे थे।

बढ़ गया था लीवर फेल होने का खतरा
लैम्बर्ट ने बताया है कि उनका वजन इस कदर बढ़ रहा था कि उन्हें यह लगने लगा था कि कहीं इसकी वजह से उनकी मौत न हो जाए। लैम्बर्ट ने बताया कि उनके शरीर का फैट इतना बढ़ गया था कि उनका लीवर फेल होने का खतरा बढ़ गया था। इस डर ने उन्हें वजन कम करने के लिए प्रेरित किया और उसके बाद तो उन्होंने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया। लैम्बर्ट ने बताया कि वो अपने बेटे की शादी होने के बाद अपने पोते-पोतियों को बड़े होते हुए देखना चाहती थी।

महिला का यह था डाइट प्लान
इंटरव्यू में महिला ने बताया कि उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए खास डाइट प्लान अपनाया था। लैम्बर्ट के मुताबिक, उन्होंने वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में ग्रिल्ड बेकन, मशरूम, टमाटर, कम कैलरी वाले तले हुए अंडे, बीन्स और टोस्ट के दो स्लाइस। वहीं लंच में घर का बना पास्ता और सब्जियां। वहीं डिनर में लीन कीमा और सब्जियां। वहीं वजन कम करने से पहले उनकी डाइट में ब्लैक कॉफी, बेक सैंडविच, ग्रेग का सैंडविच, क्रिस्प्स और स्निकर्स चॉकलेट शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications