छप्पर फाड़ के बरसी दौलत! लगी लॉटरी और एक ही झटके में 1758 करोड़ का मालिक बना शख्स
ये शख्स अभी तक का सबसे बड़ा नेशनल लॉटरी विनर बन गया है।
लंदन: कहते हैं कि ऊपर वाला जब भी देता है, तो छप्फर फाड़कर देता है। और, ये कहावत उन लोगों पर सबसे ज्यादा फिट बैठती है, जिनकी अचानक से लाखों रुपए की लॉटरी लग जाए। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इसी उम्मीद में हर दिन लॉटरी के टिकट खरीदते हैं कि कभी तो किस्मत उनके ऊपर महरबान होगी, लेकिन सबकी किस्मत में जैकपॉट कहां होता है। अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुनकर शायद आप भी चौंक जाएं। दरअसल एक शख्स की किस्मत ऐसी चमकी है कि उसे 1758 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है।

184 मिलियन पाउंड की लगी लॉटरी
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, 1758 करोड़। दरअसल ये मामला यूके का है, जहां लॉटरी बेचने वाली कंपनी 'नेशनल लॉटरी' ने यूरोमिलियन लॉटरी के रिजल्ट की घोषणा की। इस लॉटरी में पहला ईनाम यूके के ही एक शख्स का लगा है और ईनाम की राशि 184 मिलियन पाउंड है। इसे अगर रुपयों में कन्वर्ट करें तो करीब 1758 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम बैठती है।

अभी तक का सबसे बड़ा नेशनल लॉटरी विनर
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉटरी जीतने वाला यूके का ये शख्स आधिकारिक तौर पर अभी तक का सबसे बड़ा नेशनल लॉटरी विनर बन गया है। इसके अलावा कंपनी ने 14 और लॉटरी विजेताओं का ऐलान किया है, जिन्हें ईनाम के तौर पर 100 मिलियन पाउंड से भी ज्यादा रकम मिली है। इस शख्स ने शुक्रवार के ड्रॉ में लॉटरी का टिकट खरीदा था और जब विनर का ऐलान हुआ तो उसके टिकट के सभी नंबर मैच कर गए।

170 मिलियन पाउंड की लॉटरी का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
इस शख्स ने इतनी बड़ी रकम की लॉटरी जीतकर 170 मिलियन पाउंड की लॉटरी के पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 170 मिलियन पाउंड की ये लॉटरी साल 2019 में लगी थी। इस विनर का ऐलान होने के बाद नेशनल लॉटरी के एडवाइजर एंडी कार्टर ने कहा, 'आज उस शख्स के लिए कितनी अदभुत रात होगी, जिसने 184 मिलियन पाउंड की ये लॉटरी जीती है। वो शख्स अभी तक का सबसे बड़ा लॉटरी विनर बन गया है।'

इस रकम से क्या क्या खरीदा जा सकता है
एंडी कार्टर ने कहा, 'लॉटरी खेलने वाले खिलाड़ियों से निवेदन किया गया है कि वो अपने लॉटरी टिकट चेक करें और अगर उन्हें लगता है कि वो आज रात के लॉटरी विनर हैं तो हमें कॉल करके बताएं।' वहीं, स्काई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉटरी में जीती गई ये रकम इतनी है कि इससे चार कैरिबियाई आइसलैंड या फिर लंदन के लंदन के हाइड पार्क में 6 बेडरूम वाले 11 लग्जरी फ्लैट खरीदे जा सकते हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications