27 साल की महिला को बाइक बुक करना पड़ा भारी, शख्स ने जो किया उसे सुनकर उड़ जाएंगे होश
अकसर लोग आने जाने के लिए ऊबर राइड का सहारा लेते हैं। मगर कई बार ये कंफर्टेबल राइड लोगों के लिए एक बुरा एक्सपीरियंस भी बन जाती हैं। हाल ही में दिल्ली की एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब उसने ऐप से बाइक बुक करने के बाद कुछ ऐसा अनुभव किया, जो बेहद ही बुरा रहा।
27 साल की महिला ने अपने कहानी रेडिट पर शेयर की। महिला ने बताया कि उसने ऐप से बाइक बुक की थी और उस शख्स ने महिला को एक अलग जगह पर छोड़ दिया।

महिला ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब उसने रविवार सुबह नोएडा के सेक्टर 46 से बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक जाने के लिए उबर मोटो की सवारी बुक की थी।
महिला के अनुसार, स्थिति तब और बिगड़ गई जब ड्राइवर ने उसे राइड कैंसिल करने के लिए कहा ताकि वो पार्सल लेने के लिए रास्ता बदल सके। जब उसने मना कर दिया, तो वो महिला को दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा ताकि वो पहले पार्सल ले सके।
उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज नोएडा में उबर मोटो के साथ मेरा सबसे बुरा अनुभव रहा। पहले ड्राइवर ने मुझसे अपनी राइड कैंसिल करने और उसके साथ अलग से बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक जाने के लिए कहा। मैंने मना कर दिया। फिर उसने मेरी सवारी ली। सेक्टर 46 के पास, उसने दूसरा रास्ता लिया क्योंकि वह एक पोर्टर पार्सल लेना चाहता था।
जब महिला ने उसे कहा कि वो गलत जगह जा रहा है और रास्ता कोई और ही है। महिला ने उसे सही रास्ता दिखनाने की कोशिश की तो वो और भी ज्यादा गुस्सा हो गया। महिला बताती है कि मैंने उससे कहा कि वो मुझे बोटेनिकल गार्डन तक छोड़ दे और फिर अपनी डिलीवरी ले ले। मगर वो गुस्सा हो गया और इउसने कहा कि मैं चाहूं या फिर नहीं, वो अपनी डिलीवरी तो लेकर ही रहेगा। इसके बाद राइडर ने अपनी बाइक घुमाई और एक और चक्कर लगाया।












Click it and Unblock the Notifications