बकरीद पर दो लोगों के बीच लड़ाई का बकरे को मिल गया फायदा, कुर्बानी देने से बचा

Fight over Goat: मध्यप्रदेश के रीवा से एक बेहद ही चौंकाने वाला या यूं कहें कि दिलचस्प मामला सामने आया है। इसमें दो लोग बकरीद से पहले एक बकरे पर अपना-अपना मालिकाना हक जताने लगे। मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

दोनों बकरा लेकर थाने पहुंचे तो इन दोनों के साथ बेचारे बकरे को भी थाने में पूरी रात बितानी पड़ी। इसका फायदा ये हुआ कि बकरा बकरीद पर कुर्बानी देने से बच गया।

Goat ownership fight

दरअसल, लड़ रहे दोनों लोग दावा कर रहे थे कि ये बकरा उनका है। बकरीद के मौके पर बकरे को काटा जाना था। कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। मामला ना सुलझता देख दोनों पुलिस के पास जा पहुंचे और पुलिस ने बकरे को थाने में ही रखने का फैसला लिया।

TOI ने रीवा के सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ शर्मा के हवाले से बताया कि संजय खान और शाहरुख खान नाम के दो शख्स बकरा लेकर पुलिस के पास आए थे। दोनों दावा कर रहे थे कि बकरा उनका है। संजय कह रहा था कि उसने बकरे को पाला, जिसके बाद वो अचानक लापता हो गया था। वहीं शाहरुख ने बताया कि उसने इस बकरे को 15 हजार रुपये में खरीदा है।

इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की बातें सुनकर बकरे को थाने में ही रखने का फैसला लिया। इसके बाद पुलिस ने कहा कि ये बकरा जांच का हिस्सा है और उसे नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। इसके बाद दोनों को सबूत के साथ पेश होने को कहा गया।

जब दोनों अगले दिन सबूत के साथ पहुंचे तो हैरानी की बात है कि दोनों के पास जो तस्वीरें थीं, उनमें बकरा एक ही था। इसके बाद पुलिस ने फैसला किया कि जब तक इस मामले का निपटारा नहीं हो जाता, बकरे को सुरक्षित किसी तीसरे शख्स के पास रखवाया जाएगा। पुलिस ने साफ निर्देश दिया कि मामला सुलझने तक बकरे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता।

पुलिस ने बकरे की तस्वीरें भेजीं और बताया कि बकरे का स्वास्थ्य एकदम अच्छा है। इस तरह बकरीद पर दो पक्षों की लड़ाई में बकरे को जीवनदान मिल गया और उसकी कुर्बानी होने से बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+