VIDEO: पानी भरे खेतों में WWE फाइटिंग का मजा, यूजर्स बोले- Original से भी ज्यादा एंटरटेनिंग
पंजाब में पानी से भरे खेतों में दो शख्स की WWE रेसलिंग जैसी फाइटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
WWE की फाइट आपने रिंग के अंदर को काफी बार देखी होगी। लेकिन, कभी आपने पानी में WWE की फाइटिंग होते हुए देखा। तो शायद आपका जवाब नहीं होगा। वहीं, पंजाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स एक पानी से भरे खेत में फाइटिंग करते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में पानी भरे एक खेत में दो शख्स एक दूसरे के साथ फाइटिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में WWE की ऑडियो को इतना परफेक्टली मैच किया गया कि आपको ये वीडियो देखकर असली WWE फाइटिंग का आनंद मिलेगा।

परफेक्ट टाइमिंग, एक्शन और शॉट्स के साथ बने इस वीडियो को देखकर हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। यूजर्स ने इस वीडियो में एक्टिंग कर रहे दोनों शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों ने काफी एक्सीलेंट अभिनय किया है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे इंडियन WWE तक बता दिया।
इस वीडियो में दोनों शख्स आवाज और एक्शन शॉट्स के साथ सीन करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस वीडियो पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications