अपनी जान की परवाह किए बगैर बच्चों ने बचाई कुत्ते की जान, 17 लाख लोगों ने देखा VIDEO
Kids saves dog: कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बात भी सही है बच्चों का दिल इतना मासूम होता है कि वे बिना कुछ सोचे समझे कोई भी काम कर देते हैं। हाल ही में वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
वीडियो में कुछ बच्चे निडर होकर एक कुत्ते की मदद करते दिखे। इन बच्चों ने कुत्ते को परेशानी से निकालने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाली।

वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि हर मां बाप को अपने बच्चों को सिखाना चाहिए कि बेजुबान जानवरों के साथ किस तरह पेश आना चाहिए। सुपर हीरोज। इस वीडियो को वीडियो क्रिएटर धानालु वामशी ने शेयर किया है।
भावुक कर देने वाले इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के ईंट के बीच में छिपे एक कुत्ते को बचाने की कोशिश करते हैं। बीच में गंदे पानी का एक नाला है। जाहिर तौर पर इस नाले से बचने की कोशिश में ही वो कुत्ता ईंटों के पुश्ते के बीच जाकर छिप गया होगा।
बच्चों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर इस कुत्ते को बचाया। वीडियो को 13 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। शुरुआत में ने कुत्ते को सहलाते हैं क्योंकि कुत्ता काफी डरा हुआ सा लगता है। लेकिन इसके बाद बच्चे उसे गोद में पकड़ते हैं और उठा लेते हैं। वीडियो को 3 मई को शेयर किया गया था। तब से लेकर अब तक इसे 17 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि हाये प्यारे बच्चे। आपको भगवान हमेशा अपना आशीर्वाद दे। एक और यूजर ने कहा कि दो बच्चे गोल्डन हार्ड वाले। वो बच्चे खुद खतरे में थे लेकिन किसी तरह दोनों ने उस कुत्ते को बचाया। एक ने कहा कि वो अमीर नहीं हैं लेकिन उनके दिल बहुत बड़े हैं। एक और ने कहा कि उन्हें एक रिवॉर्ड मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications