Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Twins child news: चंद सेकेंड के अंतर से एक साल छोटी हो गई जुड़वां बहन, जानें कैसे हुआ ये अद्भुत करिश्मा!

Twins news, आपने जुड़वा बच्चों के जन्म से जुड़े तो कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक बेहद ही मजेदार मामले के बारे में बताने जा रहा हूं। अमेरिका में तीन मिनट के भीतर पैदा हुए दो बच्चों के बीच एक साल का अंतर हो गया।

अमेरिका में नए साल की संध्या पर एक महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। लेकिन चौंकानें वाली बात यह है कि, दोनों बच्चों के बीच एक साल का अंतर हो गया है। उनकी तारीखों में एक पूरे साल का चेंज हैं।

twins were born just 3 minutes apart but 2 Different Days And Years in usa Mykel and Aliyah Kiyomi Morris

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, येले में रहने वाला कपल 'माइकल और अलिया कियोमी मॉरिस' जुड़वा बच्चों के मां-बाप बने हैं। 31 दिसंबर को उनकी पत्नी अलिया को लेबर पेन हुआ। जिसके बाद वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। 31 दिसंबर को रात 11.49 पर उनका पहला बेटा 'सेविन मॉरिस' दुनिया में आया।

दंपत्ति का दूसरे बच्चे का जन्म नए साल की रात 12:02 बजे हुआ। उनकी जुड़वां बहन सौली मॉरिस 2024 में अस्पताल में जन्म लेने वाली पहली बच्ची बनीं। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और उनका वजन छह पाउंड नौ औंस है।

अमेरिका में ही एक और ऐसा ही मामला सामने आया। न्यूजर्सी में रहने वाले दंपति 'ईव और बिली हम्फ्रे' भी जुड़वा बच्चों के मां-बाप बने हैं। 31 दिसंबर को जब बिली की पत्नी ईव को लेबर पेन हुआ, जिसके बाद वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। 31 दिसंबर को रात 11.48 पर उनका पहला बेटा 'एज्रा' दुनिया में आया। इसके 40 मिनट बाद उनका दूसरा बेटा 'एजेकील' 1 जनवरी को 12.28 पर पैदा हुआ।

बिली ने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें शेयर की और इसे कैप्शन दिया- बेटे आ चुके हैं। और ये इतने खास हैं कि ये अपने जन्म का साल भी एक साथ नहीं शेयर कर सके। मजे की एक और बात ये है कि, पहले बच्चे एज्रा का जन्मदिन और पिता बिली का जन्मदिन एक ही दिन होता है।

बता दें कि, माइकल और अलिया के घर एक बेटा और बेटी आई है। कुछ मिनटों के अंतर के चलते इन बच्चों के डेट ऑफ बर्थ में ना सिर्फ एक दिन बल्कि एक साल का अंतर आ गया। जहां इन दंपति का पहला बच्चा 31 दिंसबर को अपना जन्मदिन मनाएगा। वहीं दूसरा बच्चा पहली जनवरी को अपनी जन्मदिन मनाया करेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+