जब सिर से जुड़े जुड़वा भाईयों ने पहली बार देखा एक-दूसरे
13 महीनों से आपस में जुड़े भाईयों को 27 घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने अलग किया।
नई दिल्ली। जुड़वा बच्चों के बारे में आपने पहले भी सुना और देखा होगा, लेकिन आज जिस जुड़वा बच्चों के बारे में हम आपको बता रहे हैं उनकी कहानी थोड़ी अलग है। सिर से जुड़े एनीस और जोडन मैकडोनाल्ड शिकागो में पैदा हुए। दोनों के सिर आपस में जुड़े हुए थे। निकोली ओर क्रिसटिन ने जब अपने बच्चे को पहल बार देखा तो हैरान रह गए। दोनों बच्चों के सिर आपस में जुड़े होने की वजह से दोनों को काफी मुश्किलें हो रही थीं।
डॉक्टरों ने बताया कि एनीस और जोडन एक दुर्लभ जुड़वा हैं, जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में 'Craniopagus Twins' कहते है। दोनों बच्चे सिर जुड़े होने के बावजूद एक सामान्य ज़िंदगी जी रहे हैं, लेकिन माता-पिता ने उनके भविष्य के बारे में सोचकर उन्हें अलग करने का बीड़ा उठाया। 22 साल के बाद डॉक्टरों ने आदमी के शरीर से निकाली चुभी हुई सूई
वो जानते थे कि ये खतरनाक भी है और महंगा भी, लेकिन अपने बच्चों की बेहतरी के लिए उन्होंने न्यूयार्क के मशहूर अस्पताल मोंटीफियोरी हॉस्पिटल से संपर्क किया। ये अस्पताल बेहतरीन इलाज के लिए अमेरिका में मशहूर है। डॉक्टर्स की एक टीम ने सर्जरी करने की बात कही और उसमें 2.5 मिलियन डॉलर का खर्च बताया।
चीन में एक-दूसरे से भिड़ीं 56 गाड़ियां, 17 लोगों की मौत 37 घायल
मां-बाप खुश भी थे और डरे हुए भी। 13 महीने बाद एनीस और जोडन अलग होने जा रहे थे। करीब 27 घंटे तक ये ऑपरेशन चला। डॉक्टरों ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया और लंबे ऑपरेशन के बाद आखिरकार दोनों को अलग कर दिया। ऑपरेशन के दौरान उनकी मां वहां मौजूद रही। 27 घंटे के ऑपरेशन के बाद एक महीने तक दोनों को डॉक्टरी निगरानी में रखा गया। अब दोनों पहली बार एक दूसरे को देख सकें है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2.5 मिलियन जुड़वा बच्चों में 1 केस ऐसा देखने को मिलता है। डॉक्टर्स के मुताबिक ऐसे मामलों में 80% बच्चों की मौत अलग न होने की वजह से हो जाती है। बच्चों का इलाज करने से पहले उनके केस पर एक महीने तक स्टडी की गई, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी की सम्भावना को खत्म किया जा सके। डॉक्टरों से सफलता हासिल की और एनीस और जोडन को एक दूसरे से अलग कर दोनों की जिंदगी आसान बना दी।