Turkey Disaster: 261 घंटे मौत से जंग, कुदरत का कहर भी ना मिटा पाया, 11 दिन बाद मलबे में जीवित 2 शख्स

तुर्की और सीरिया में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष ये साबित करते हैं हौसला वाकई बहुत बड़ी चीज है। जिसके बल दो शख्स 11 दिन तक मलबे के बीच पड़े रहे।

Turkey rescue operation

Turkey rescue operation: जीवन जीने का हौसला हो तो एक बार मौत को पराजित किया जाता है। विपरीत परिस्थितियों के बीच स्थिति अनुकूल बनाने के लिए भी इसी साहस और धैर्य की आवश्यकता होती है। तुर्की में दो शख्स के मलबे के बीच रहकर संघर्ष ने ये साबित भी कर दिया। उन्हें विनाशकारी भूकंप के 11 दिन मलबे के बीच खोजा गया। इस बीच वे डेढ़ सप्ताह तक बिना कुछ खाए पीये कैसे जीवित रहे, ये अपने आप में किसी आश्चर्य से कम नहीं।

इस हफ्ते गुरुवार की शाम भूकंप (Turkey Disaster) के 261 घंटे बाद हाटे प्रांत में एक गिरी हुई इमारत के मलबे में दोनों व्यक्ति जीवित पाए गए। तुर्की में भूकंप (Turkey Earthquake) आने के बाद बिल्डिंग के मलबे में दबे 2 शख्स को 11 दिन बाद जीवित बाहर निकाला गया। इस रेस्क्यू की तस्वीरें तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने शेयर की हैं। कोका के अनुसार, 33 वर्षीय मुस्तफा एवीसी को पहले निकाला गया। इसके बाद 26 वर्षीय मेहमत अली सकिरोग्लू के मलबे के बीच से निकाला गया।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि 33 वर्षीय मुस्तफा एवीसी एक स्ट्रेचर पर लेटे हुए हैं। वे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मचारियों के फोन से बात कर रहे हैं। जबकि एक अन्य शख्स वहां रो रहा है। दरअसल, एवीसी अपनी मां और परिवार अन्य सदस्यों के बारे में पूछता है। बाद में जो शख्स एवीसी को फोन से बात करा रहा होता है उसके हाथ को वो चूमकर धन्यवाद देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+