तुंगनाथ मंदिर के शिखर पर बैठा शख्स तो भड़क गए लोग, जानिये क्या है वायरल PHOTO का सच
केदरनाथ धाम के दर्शन करने लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। केदारधाम के पास ही तुंगनाथ भी घूमने के लिहाज से बेहद खूबसूरत है। यहां श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने भी आते हैं। केदारधाम की ही तरह इस धाम की भी खूब मान्यता है। इन दिनों भगवान के इस धाम की एक तस्वीर खूब चर्चा में है, जिसमें एक शख्स मंदिर की चोटी पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर ने लोगों के मन में सवालों का सैलाब ला दिया। लोग सोचने लगे कि आखिर कोई कैसे मंदिर की चोटी पर चढ़ सकता है। कोई उसे रोक भी नहीं रहा है। कोई भला ऐसा कैसे कर सकता है। तस्वीर सामने आने के बाद तुंगनाथ थानाध्यक्ष को इस संबंध में सूचना दी गई। हालांकि, अब सच्चाई सामने आई है।

दरअसल, तस्वीर में एक शख्स तृतीय बाबा केदार के धाम के शिखर पर बैठा नजर आ रहा है। जब तस्वीर सवालों के घेरे में आकर वायरल होने लगी तो इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने थानाध्यक्ष ऊखीमठ को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
फिर फोटो की सच्चाई जानने के लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ऊखीमठ के कार्यालय से संपर्क स्थापित कर जानकारी ली गई तो पता चला कि तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष छतरी के पुनर्निमाण के काम के लिए बीकेटीसी के स्तर से निविदा निकाली गई थी। इसी क्रम में अभी फिल्हाल में तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष छतरी का पुनर्निमाण का काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications