दूसरी बार प्रेग्नेंट हुआ यह शख्स, जल्द देने वाला है बच्चे को जन्म
अमेरिका के ऑरिगन का है, जहां एक शख्स प्रग्नेंट है और बच्चे को जन्म देने वाला है।
नई दिल्ली। महिलाओं को गर्भवती होना आम बात है, वेकिन अगर हम आपसे कहे कि एक पुरूष गर्भवती है वो भी दूसरी बार तो आप क्या कहेंगे। यकीनन आप इस पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन ये बात पूरी तरह से सच है। मामला अमेरिका के ऑरिगन का है, जहां एक शख्स प्रग्नेंट है और बच्चे को जन्म देने वाला है।

सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट है। ट्रिस्टन रीस और बिफ चाप्लॉ नाम के गे पिताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल इस कपल में से ट्रिस्टन रीस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह अपने गे पति बिफ चाप्लॉ के बच्चे को जन्म देने वाला है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक वो दूसरी बार गर्भवती है। इससे पहले 2016 में उसका गर्भपात हो गया था। 2016 में छह सप्ताह की प्रेग्नेंसी के बाद ट्रिस्टन को गर्भपात हो गया था। जिसके बाद इस कपल ने अपने जैविक बच्चे की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन अब उनकी उम्मीद फिर से जग गई है। ट्रिस्टन बच्चे को जन्म देने वाला है। आपको बता दें कि इस गे कपल ने 2 बच्चों को गोद भी लिया हुआ है। दरअसल साल 2011 में बिफ की बहन और उसके बॉयफ्रेंड के बीच विवाद के बाद इस गे कपल ने उनके बच्चों को गोद ले लिया था। अब ये गे कपल अपने जैविक कपल का इंतजार कर रहा है।
दोनों ही नए मेहमान के आने की खुशखबरी से बेहद खुश है और बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। हलांकि इसके लिए उन्हें काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। डॉक्टरों की निगरानी में ट्रिस्टन की देखभाल की जा रही है, ताकि इस बार किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications