सेक्स बदलने के बाद बच्चे के लिए इस जोड़े ने निकाली अनोखी तरकीब

इस ट्रांसजेंडर जोड़े ने अपना शुक्राणु और अंडाणु फ्रीज कर सुरक्षित रखवाया हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वो अपने बच्चों के माता-पिता बन सकेंगे।

नई दिल्ली। बच्चे हर किसी को प्यारे होते है। सब चाहते हैं कि उनका खुद का बच्चा हो, लेकिन ऐसा चाहना ट्रांसजेंडर जोड़ों के लिए आसान नहीं होता। लेकिन आयरलैंड के एक ट्रांसजेंडर जोड़े ने खुद के बच्चे के लिए अनोखी प्लानिंग कर रखी है। इस ट्रांसजेंडर जोड़े ने अपना शुक्राणु और अंडाणु फ्रीज कर सुरक्षित रखवाया हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वो अपने बच्चों के माता-पिता बन सकेंगे।

 Transgender couple hopes to become parents after freezing eggs and sperm

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक लिंग परिवर्तन करवाने से पहले ही इन्होंने अपने स्पर्म और अंडाणु सुरक्षित रखवाया था। जैमी ओ हारली लिंग बदलकर लड़की बनीं है जबकि उसका पार्टनर हैरी मैथ्यू सेक्स बदलवाकर मर्द बना है। जी हां इस जोड़े में दोनों ने ही अपना-अपना सेक्स बदलवाया है। खास बात ये कि हैरी ने सेक्स बदलवाने से पहले अपने अंडाणुओं को सुरक्षित रखवाया था तो वहीं जैमी ने लड़की बनने से पहले स्पर्म सुरक्षित रखवाया था। अब दोनों को उम्मीद है कि जल्द ही ये दोनों अपने खुद के बच्चों के जैविक माता-पिता बन सकेंगे।

खासबात ये ही कि ऐसा करने से पहले दोनों आपस में मिले नहीं थे। 9 महीने पहले ही दोनों जबलिन सिटी सेंटर में मिले। जिसके बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। जैमी कहती हैं कि वो हमेशा से अपना बच्चा चाहती थी, इसलिए उन्होंने सेक्स ट्रांसफॉर्मेंशन से पहले स्पर्म को सुरक्षित करने का फैसला लिया। अब दोनों ने IVF तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म देने का फैसला किया है। ताकि दोनों अपने बॉयोलॉजिकल बच्चे के माता-पिता बन सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+