अजब-गजब: दूल्हा बिकता है..कहां.. जानने के लिए क्लिक कीजिये
मधुबनी (मुकुंद सिंह)। हैरान हो गये ना सुनकर.. लेकिन ये अजब-गजब परंपरा आपके ही देश की है.. जी हां बिहार के मधुबनी में हर साल दूल्हों का मेला लगता है। इस मेले में हर साल दूल्हे बिकने के लिए शामिल होते हैं।
आपको बता दें कि यह मेला आज से नहीं बल्कि सन् 1310 ई. से ही लगता आ रहा है। जहां इन दूल्हों के खरीदार यानी लड़की के मां बाप इस मेले से अपनी बेटी के लिए योग्य वर पसंद करते है।
दोनों पक्ष को एक दूसरे के बारे में पूरी तरह जानकारी हासिल करते हैं
यहां शादी करवाने से पहले लड़का और लड़की दोनों पक्ष को एक दूसरे के बारे में पूरी तरह जानकारी हासिल करते हैं फिर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद शादी कराई जाती है।
इतिहास
इस मेले की शुरूआत दहेज-प्रथा को रोकने के लिए मिथला नरेश हरि सिंह देव ने सन् 1310 ई. में की थी।
मेले की प्राथमिकता को अनदेखा
आजकल की भागमभाग वाली जिंदगी के कारण इस मेले का महत्व कम हो गया है। अब इस मेले में ज्यादातर वो ही परिवार शिरकत करते हैं जो कि आर्थिक रूप से काफी तंग होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications