Video: कार में बाहर निकल कर मस्ती कर रही थी, खंभे से टकराया सिर, दर्दनाक मौत
गाड़ी में सफर करते वक्त अक्सर कहा जाता है कि सिर बाहर नहीं निकालना चाहिए। इसी लापरवाही में एक महिला की हाल ही में जान चली गई।
सैंटो डॉमिंगो। गाड़ी में सफर करते वक्त अक्सर कहा जाता है कि सिर बाहर नहीं निकालना चाहिए। इसी लापरवाही में एक महिला की हाल ही में जान चली गई। उसने गाड़ी में सफर करते वक्त कार से सिर बाहर निकाला था और तभी वो एक हादसे का शिकार हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है जो काफी खतरनाक है। इसे देखकर कोई भी सिहर उठेगा।


बेटे और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही थी
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार रूस की नतालिया बोरीसोन्वा डॉमीनिक रिब्लिक में अपने बेटे और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही थीं। अपने दोस्त के साथ वो बिकनी में कार की सवारी का मजा ले रही थीं। दोनों मस्ती कर रहे थे कि उन्होंने अपना टॉप उतार कर खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया।

आधा शरीर निकाल लिया गाड़ी से बाहर
नतालिया खूब मजे कर रही थीं। गाड़ी चलाने वाली उसकी फ्रेंड उसका वीडियो बना रही थी। नतालिया गाड़ी से अपना आधा शरीर बाहर निकाल देती हैं और तभी उनका सिर एक खंभे से टकरा जाता है। खंभे से इतनी तेजी में सिर टकराने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।
वीडियो विचलित कर सकता है
नतालिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। नतालिया का ये वीडियो काफी खतरनाक है। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्ड कर रही फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है जो गाड़ी चलाते वक्त शूट कर रही थीं। पुलिस को शक है कि वो शराब के नशे में गाड़ी चला रही थीं। ट्रैवल करते वक्त सिर बाहर निकालना कितना खतरनाक हो सकता है, उसका गवाह ये वीडियो है। आप वीडियो नीचे देख सकते हैं। वीडियो विचलित कर सकता है। (वीडियो साभार : Actualno Dnes)












Click it and Unblock the Notifications