'2236 से आए टाइम ट्रैवेलर' का दावा- इस साल इंसानों का होगा एलियन से संपर्क, यूरोप में गिरेगा 'उल्का'

नई दिल्ली, 18 मई: आपने अक्सर फिल्मों में टाइम ट्रैवलिंग की कहानियां देखी होंगी। लेकिन अब एक टिकटॉकर ने दावा किया है कि, वह टाइम ट्रैवलर है। वह 2236 के टाइम को ट्रैवल कर चुका है। टाइम ट्रैवलर होने का दावा करने वाले एक टिक्कॉकर ने अपने फैंस को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि, यूरोप शरद ऋतु में एक "घातक उल्का" की चपेट में आ जाएगा। साथ ही उनसे एलियन से इंसानें के संपर्क होने का भी दावा किया है।

' मैं वर्ष 2236 से आया एक रियल टाइम ट्रैवलर हूं'

' मैं वर्ष 2236 से आया एक रियल टाइम ट्रैवलर हूं'

टिक टॉक पर @realtiktoktimetraveler नाम के इस शख्स ने दावा किया कि मनुष्य इस साल गर्मी के मौसम में एक विदेशी जाति यानि की एलियन के साथ संपर्क बनाएंगे और एक हैकर लाखों सोशल मीडिया खातों को बंद करने के लिए आ रहा है क्योंकि वह इस प्लेटफॉर्म के खिलाफ है। इस शख्स ने आगे लिखा कि, बहुत से लोग अभी भी मुझ पर विश्वास नहीं करते हैं। मैं वर्ष 2236 से आया एक रियल टाइम ट्रैवलर हूं और मैं इस वर्ष की आगामी घटनाओं के बारे में आपको चेतावनी देने के लिए इस तारीख और समय पर आया हूं।

12 अक्टूबर को, 'द ड्रेकनोइड्स' नाम का एक घातक उल्का यूरोप से टकराएगा

12 अक्टूबर को, 'द ड्रेकनोइड्स' नाम का एक घातक उल्का यूरोप से टकराएगा

इस शख्स ने दावा किया कि, 7 जुलाई को, संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का के दक्षिण में एक एलियन प्रजाति 'अरज़ैक्स' के साथ मनुष्यों का पहला वास्तविक संपर्क होने जा रहा है। वहीं 13 अगस्त को, 'स्टैक' नाम का एक हैकर 36.7 मिलियन से अधिक टिकटॉक खातों को बंद कर देगा। क्योंकि उसके सिंद्धात सोशल मीडिया के खिलाफ हैं। 12 अक्टूबर को, 'द ड्रेकनोइड्स' नाम का एक घातक उल्का यूरोप से टकराएगा, जिससे बड़ी तादात में लोगों की मौत होगी।

पहले भी कर चुका है अजीब सा दावा

पहले भी कर चुका है अजीब सा दावा

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 18 मई को सुबह 1 बजे पोस्ट किए जाने के बाद से इस क्लिप को 5,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके दावे पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी नजर आई। कुछ यूजर्स का दावा था कि इसकी चेतावनी पर गंभीरता के विचार करना चाहिए, वहीं बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जो इस दावे को झूठा बता रहे थे। स्वघोषित टाइम ट्रैवलर के मुताबिक 2022 में कई ऐसी बड़ी घटनाएं घटित होने वाली हैं जो उसके अलावा कोई नहीं जानता। उसने कहा कि, 16 सितंबर को एक बेहद लोकप्रिय संगीतकार के बारे में कहा कि वो खुद सामने आकर ये बात स्वीकार करेगा कि उसने अपनी मौत का झूठा नाटक किया था। कुछ लोगों का सुझाव है कि वापसी करने वाले संगीतकार माइकल जैक्सन या तुपैक शकूर होंगे।

'चंद्रमा के आकार का आधा उल्का पिंड गुजरेगा धरती के पास से'

'चंद्रमा के आकार का आधा उल्का पिंड गुजरेगा धरती के पास से'

इससे पहले @_time_traveller_2269 नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अकाउंट से दावा किया गया था कि, एक विशाल ऐस्टरॉइड पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। इस ऐस्टरॉइड के अगले साल पृथ्वी के नजदीक पहुंचने की संभावना है। यह कोई मजाक नहीं है ! मैं वर्ष 2269 से एक टाइम ट्रैवलर हूं। वर्ष 2023 में, एक ऐस्टरॉइड पृथ्वी के पास से गुजरेगा जो चंद्रमा के आकार का आधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+