अमेरिका के शॉपिंग मॉल में अचानक बाहर निकला टाइम कैप्सूल! लिखा था चौंकाने वाला संदेश
Time Capsule: संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के फॉरेस्ट एकर्स में रिचलैंड शॉपिंग मॉल को ध्वस्त करते वक्त एक टाइम कैपसूल हाथ लगा। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहीं हैं। फॉरेस्ट एकर्स सिटी काउंसिलमैन, स्टीफन ओलिवर ने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया।
पोस्ट में कैप्शन में कहा गया कि रिजलैंड मॉल डेमो से एक छोटा खजाना मिला। टाइम कैप्सूल सुरक्षित है और इसे मॉल के पीछे नए फॉरेस्ट एकर्स पार्क में दफनाया जाएगा। फॉरेस्ट सिटी काउंसिलमैन द्वारा साझा की गई पोस्ट और तस्वीर के अनुसार, यह एक रिचलैंड मॉल एंड सेंटर टाइम कैप्सूल है, जिसे 20 जनवरी 2000 ई. को रखा गया था। 20 जनवरी 2033 ई. को खोला जाएगा।

रिचलैंड मॉल आम जनता के लिए बंद है। विध्वंस का काम जार है। इसमें दिलचस्प रहस्मय बॉक्स 'टाइम कैप्सूल' ने इंटरनेट पर एक मजेदार चर्चा शुरू कर दी है।
क्या होता है टाइम कैप्सूल?
यह एक ऐसा बॉक्स या कंटेनर है, जो महत्वपूर्ण जानकारी या जमीन के नीचे दबी हुई किसी वस्तु से भरा होता है। यह टाइम कैप्सूल अगली पीढ़ी को कुछ महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications