दो बाइकर्स का जब जंगल में हो गया बाघ से आमना-सामना, देखें झकझोर देने वाला VIDEO

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाघ जब जंगल की सड़क पार कर रहा था तभी एक तेजी से बाइक पर सवार दो लोग उससे चंद कदम की दूरी पर आज जाते हैं।

tiger

बाघ और शेर के नाम से ही लोग खौफ खाते हैं, अगर सोचिए कभी आप बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे हो और अचानक से बाघ सामने जा जाए तो? ये सोचने में कितना भयावह है ना। हालांकि आपने इससे पहले कई ऐसे वीडियो देखें होंगे जिसमें जंगल में खूंखार बाघ को सड़क पार करते हुए दिखाया गया हो और वहां से कार गुजरने की कोशिश कर रही हो लेकिन हाल ही में ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

बाघ रोड पार कर रहा था तभी तेज स्‍पीड पहुंचे बाइक सवार

बाघ रोड पार कर रहा था तभी तेज स्‍पीड पहुंचे बाइक सवार

वीडियो के शुरुआती सीन में, एक बाघ सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहा है, तभी एक बाइक सवार तेजी से सड़क की तरफ जाता है। बाघ को कुछ फीट की दूरी पर देखकर तेज स्‍पीड से जा रही बाइक को ब्रेक लगाता है और बाघ के पास आते ही बाइक चालक सावधानी से पलटना शुरू कर देता है।

बाघ से सामना होते ही....

बाघ से सामना होते ही....

ये खतरनाक नजारें के लिए माना जा रहा है कि क्लिप को कार में बैठे किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैप्‍चर किया है जो जंगली जानवर के जाने का इंतजार कर रहा होगा। वीडियो में सामने नजर आ रहा है कि बाघ से सामना होते ही बड़ी सावधानी ने शख्‍स अपनी बाइक को सावधानी से पीछे करता है।

बाघ ने बाइक सवार को देखकर क्‍या किया ?

बाघ ने बाइक सवार को देखकर क्‍या किया ?

हालांकि बाइक सवार की किस्‍मत अच्‍छी थी कि उसे देख कर भी बाघ उसे कुछ नहीं करता है और कुछ देर बाद ही वहां से निकल जाता है। जब तक बाघ निकल नहीं जाता है तब तक ये ही लगता है कि वो बाघ उन बाइक सवार पर कभी भी अटैक कर देगा।

ये वीडियो IFS सुशांत नंदा ने शेयर किया और लिखी ये बात

ये वीडियो IFS सुशांत नंदा ने शेयर किया और लिखी ये बात

ये वीडियो IFS सुशांत नंदा ने शेयर किया है उन्‍होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है "जब तक किसी के पास बाइक में बैक गियर नहीं है, तब तक अपने दिमाग के पीछे सामान्य ज्ञान का उपयोग करें और जंगली इलाकों में धीमी गति से ड्राइव करें। उन्‍होंने इस वीडियो को रमेश पांडे को क्रैडिट दिया है।

सौभाग्य से बाघ का ये दोपहर का भोजन नहीं बने

सौभाग्य से बाघ का ये दोपहर का भोजन नहीं बने

यह वीडियो दो दिन पहले शेयर किया गया था। अपलोड किए जाने के बाद से इसे एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 3000 लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजरने लिखा आदर्श तरीका, कम से कम ऐसे क्षेत्रों में सामने वाले वाहन के गुजरने का इंतजार करना चाहिए है। अगर वह इंतजार कर रहा है, तो आपको भी पीछे इंतजार करने की जरूरत है न कि केवल ओवरटेक करने की। वह भाग्यशाली है जो बच गया, और सौभाग्य से बाघ के यह दोपहर का भोजन नहीं बना।"

बाइक सवारों पर घात लगाए बैठे रहते हैं ये बाघ

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "इन बाघ क्षेत्रों के माध्यम से बाइकर्स के लिए धीमी गति से ड्राइव करना सुरक्षित नहीं है। वे कूदने और घात लगाने के लिए झाड़ियों में इंतजार कर रहे होंगे। आपको कभी पता नहीं चलेगा।" एक तीसरे व्यक्ति ने कहा, "सिर्फ वीडियो देखकर और खुद की कल्पना करके स्थिति में, रूंह कांपती है, यह बहुत डरावना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+