Video : ट्रेनर पर जब कूद पड़ा Tiger, दबोच ली गर्दन, मौत के मुंह से कैसे बच निकला शख्स?
खूंखार जानवरों के ट्रेनर्स खास सावधानी रखते हैं। उनकी जरा सी भी चूक जान जोखिम में डाल देती है। इटली से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

Tiger jumped on Trainer : जब कोई शख्स किसी जानवर को बचपन से पालता है तो वो उसके इशारों को समझता है और वही करता है जिस बात के लिए शख्स इशारा करता है। लेकिन इटली में एक सर्कस शो के दौरान इसके विपरीत हुआ। दरअसल, यहां टाइगर ने ट्रेनर पर ही हमला कर दिया। हालांकि समय रहते किसी तरह उसकी जान बचा ली गई।
आमतौर पर हम ये मानते हैं कि सर्कस में जिन जानवरों को दिखाया जाता है वो ह्यूमन फ्रेंडली होते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि हर एक जीव का अपना अलग नेचर होता है। वो किसी भी दशा में अपना स्वभाव नहीं छोड़ता और उसकी यही पहचान उसे अलग करती है। इटली के एक सर्कस शो में अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए।
घटना इटली के लेसे प्रांत की है। इस सर्कस शो को एक साथ हजारों लोग देख रहे थे। रिंग में ट्रेनर बाघों का करतब दिखा रहा था। लेकिन अचानक एक बाघ ने ट्रेनर को पीछे से उन्हें दबोच लिया। हालांकि इस दौरान शो के अन्य कर्मचारियों ने कमाल की तत्परता दिखाई और वे रिंग के अंदर घुसकर बाघ से ट्रेनर को छुड़ाने में कामयाब हो गए।
रिंग के अंदर बाघ ने ट्रेनर के शरीर पर कई घाव कर दिए। बाघ ट्रेनर के पेट पर बैठ गया था। करीब 2 मिनट तक वो ट्रेनर पर हमला करता रहा। हमले से पहले बाघ ने पहले ट्रेनर का चक्कर लगाया और फिर पैर पकड़ कर रिंग में ही पटक दिया। ये देख सर्कस शो में दर्शकों के बीच हड़कंप मच गया। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
मामले में सर्कस प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बाघ ने 31 वर्षीय ट्रेनर इवान ओर्फेई पर हमला किया था। इवान एक अनुभवी ट्रेनर हैं। वो जानवरों को वश में करने की कला अच्छे तरीके से जानते हैं। हालांकि सर्कस के दौरान बाघ के हमले से उनके गर्दन, पैर और हाथ में गहरे घाव हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications