ये क्या! बाघ को चकमा देकर रफ्फूचक्कर हुई बत्तख, देखता रह गया खूंखार शिकारी

Tiger and Duck video: जानवर कितने समझदार होते हैं ये बात हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन कई बार ऐसे वीडियोज या क्लिप सामने आ जाते हैं जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में उस वक्त देखा गया जब एक छोटी सी बत्तख ने शिकारी जानवर को सेकेंड्स में चकमा दे डाला।

वायरल हो रहा वीडियो कारोबारी आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि एक टाइगर बत्तख का शिकार करने पानी में उतरता है। वो उसके काफी करीब पहुंच जाता है लेकिन वो उसे चंद सेकेंड्स में चकमा दे देती है। बत्तख का टाइगर को चकमा देने का जो तरीका है, वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Tiger and duck video

वायरल वीडियो में एक नदी किनारे बहुत से बाघ बैठे दिख रहे हैं। एक बाघ देखते ही देखते बत्तख का शिकार करने नदी में उतर जाता है। पहले तो वो बत्तख को खाने के लिए उसके काफी करीब पहुंच जाता है लेकिन बत्तख देखते ही देखते पानी में कहां गायब हो जाती है, उसे पता ही नहीं चलता। बाघ की कुछ समझ ही नहीं आता कि ये हुआ क्या।

बत्तख पानी के जरिये आगे निकल जाती है और बाघ इतना सा मुंह लेकर उसे देखता रह जाता है। हालांकि, शुरुआती कुछ मिनट में उसे समझ ही नहीं आता कि बत्तख आखिरकार गई कहां।

वीडियो को आनंद महिंद्रा ने कैप्शन दिया है कि सफलता और सर्वाइवल कई बार अगला कदम बिना बताए ही आ जाते हैं। वीडियो आज ही शेयर किया गया। और इसपर लाखों लोगों ने कमेंट्स किए हैं। सात हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस क्लिप को लाइक किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+