Video: बाइक वाले साधु बाबा, अपने कुत्तों को भी कराते हैं तीर्थ यात्रा

साधु दुलानाथ बाइक से बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने न केवल खुद अमरनाथ के दर्शन किए बल्कि अपने पालतू कुत्तों को भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन करवाए।

नई दिल्ली। आस्था के रंग अलग-अलग होते हैं। हर किसी की भक्ति दूसरे से अलग होती है। लेकिन खुद को भगवान शिव का परम भक्त मानने वाले दुलानाथ साधु की भक्ति दूसरों से बहुत अलग है। साधु दुलानाथ बाइक से बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने न केवल खुद अमरनाथ के दर्शन किए बल्कि अपने पालतू कुत्तों को भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन करवाए।

 कुत्तों के साथ बाइक से अमरनाथ यात्रा

कुत्तों के साथ बाइक से अमरनाथ यात्रा


अमरनाथ यात्रा बेहद दुर्गम रास्तों से होकर गुजरता है, लेकिन दुलानाथ साधु बाबा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए खुद बाइक चलाकर पहुंचे। वे बाइक पर अकेले नहीं थे ब्लकि उनके साथ उनके पालतू कुत्ते भी मौजूद थे। साधु दुला नाथ अपने कुत्तों को कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उनकी खास बात यह है कि वह जहां भी जाते हैं, अपने पालतू कुत्तों को भी बाइक पर साथ लेकर जाते हैं।

 10 सालों से कुत्तों के साथ यात्रा

10 सालों से कुत्तों के साथ यात्रा

साधु दुना नाथ के मुताबिक वो पिछले 10 सालों से अपने कुत्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं।अमरनाथ यात्रा के अलावा भी उन्होंने कई तीर्थ स्थानों के दर्शन किए हैं और हर तीर्थ स्थल पर वो अपने कुत्तों को साथ लेकर गए है। उनका कहना है कि वे अपने कुत्तों को कहीं भी अकेला नहीं छोड़ते।

 कुत्ते भी है भक्त

कुत्ते भी है भक्त


दुला नाथ अपनी बाइक पर अपने सारे कुत्तों को बैठाए कई धार्मिक स्थलों पर यात्रा कर चुके हैं। उनके मुताबिक कुत्ते भी भोले बाबा के भक्त हैं और उन्हें धार्मिक स्थलों में दर्शन करना बेहद पसंद है। उनका कहना है कि वो अपने कुत्तों को कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं। देखिए वीडियो....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+