गंदी नजर से घूर रहा था शख्स, होटल मैनेजर ने महिला को बाहर निकाला

रेस्टोरेंट में बैठा शख्स उसे गंदी नजरों से घूर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसका साथ देने के बजाए मैनेजर ने महिला को ही रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया।

कोलकाता। कोलकाता की रहने वाली एक महिला का फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने क्रिसमस के मौके पर अपने साथ घटी एक घटना का जिक्र किया है। महिला ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव का जिक्र करते हुए लिखा है कि होटल में एक शख्स ने उसके साथ बदसलूकी की, लेकिन उसे समझाने के बजाए होटल मैनेजर ने उन्हें ही बाहर निकाल दिया। 26 साल की विजया दास ने अप ने फेसबुक पोस्ट पर लड़कियों के साथ अक्सर होने वाली घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि ऐसी हादसों से अक्सर लड़कियों को गुजरना होता है। इससे गुजरना आसान नहीं है, लेकिन उन्हें ना चाहते हुए भी इन सबको झेलना होता है।

 This Kolkata Woman Was Asked To Leave A Restaurant For A Horrible Reason

विजया ने लिखा है कि वो अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के बाद रेस्टोरेंट में खाना खाना गई थी। पूरा परिवार कोलाकाता के सुकांता नगर स्‍थित फेमस रेस्‍टोरेंट शेर-ए-पंजाब में गई। उन्‍होंने वहां पर डिनर ऑर्डर किया। तभी उनकी नजर सामने बैठे उस शख्‍स पर पड़ी जो उन्‍हें लगातार देख रहा था। उसके देखने का तरीका बेहद गंदा था। हालांकि यह साफ था कि उसने काफी ज्‍यादा ड्रिंक कर रखी थी। विजया ने लिखा है कि उसने काफी देर तक उसे इग्‍नोर करिया, लेकिन शख्स उसे लगातार गंदी तरीके से घूरता रहा। विजया दास ने अपनी सीट बदल ली। उसने अपने पिता की सीट ले ली, लेकिन शख्स फिर भी उसके पीछे पड़ा। उसने भी अपनी सीट बदल ली और फिर से उसे घूरना शुरू कर दिया। वह सिर्फ उन्‍हें ही नहीं वहां पर आने जाने वाली हर लड़की को काफी गंदे तरीके से देख रहा था। यह देखकर उनसे नहीं रहा गया और वह उस पर चिल्‍ला पड़ी।

उसने उस शख्स को डांटना शुरू कर दिया। लड़की के पिता ने भी उसे जांटा और समझाने की कोशिश की, लेकिन सख्स उनकी बातों को अनुसुना करता रहा। लड़की ने जब बाहर मौजूद लेडी पुलिस को बुलाया तो पुलिस ने उसकी मदद करने से इंकार कर दिया। लड़की ने मैनेजर को बुलाया तो मैनेजर ने ये कहकर सबको चौंका दिा है वो उस शख्स को वहां से जाने के लिए नहीं कह सकता, इसलिए आप लोग अब यहां से चले जाइए, क्‍योंकि आपका डिनर हो गया है। लड़की को मैनेजर की इस बात से धक्का लगा। उसने फेसबुक पर अपनी बात रखी और घटना को दो वीडियो भी अपलोड किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+