Video: आपका दिन बना देगा फिसल पट्टी पर खेलते खूबसूरत पांडाओं का यह शानदार वीडियो

सोशल मीडिया पर चार पांडाओं का एक खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मे पांडा फिसलपट्टी पर झूलते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, 31 जुलाई। क्या आपका अपनी बीवी से झगड़ा हुआ है, दफ्तर में बॉस की डांट पड़ी है या फिर कोई और बात है जिसको लेकर आपका मूड खराब है। तो कोई बात नहीं जनाब हम आपका मूड एकदम ठीक किये देते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपकी सारी टेंशन दूर हो जाएगी। जी हां, यह वीडियो है ही इतना खास। आइए आपको बताते हैं वीडियो की खासियत...

Recommended Video

    Video: आपका दिन बना देगा फिसल पट्टी पर खेलते खूबसूरत पांडाओं का यह शानदार वीडियो

    फिसलपट्टी पर मजे ले रहे हैं पांडा

    फिसलपट्टी पर मजे ले रहे हैं पांडा

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चार पांडा दिखाई दे रहे हैं। सफेद-काले रंग के ये पांडा फिसलपट्टी पर मजे कर रहे हैं। छोटे बच्चों की तरफ ये पांडा फिसलपट्टी पर चढ़ते हैं और फिर फिसलते हैं। एक के बाद एक बारी बारी से ये चारों पांडा फिसलपट्टी पर फिसलते हैं। वीडियो में कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं तो जो पांडाओं को खेलते देख खिलखिलाकर हंस रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। साथ ही आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे।

    एक पार्क का है वीडियो

    एक पार्क का है वीडियो

    यह वीडियो एक पार्क का है। 30 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना को पार्क की देखभाल करने वाले व्यक्ति ने कैमरे में कैद किया है।

    वीडियो को खूब मिल रहे कमेंट

    वीडियो को खूब मिल रहे कमेंट

    इस वीडियो को अबतक 50 हजार बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पांडाओं को बनाते समय भगवान काफी अच्छे मूड में था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत दिनों बाद इतनी शानदार वीडियो देखी। आप भी देखें यह शानदार वीडियो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+