Video: जब घास में छिपी शेरनी के पास खुद चलकर आया हिरण, वजह जानकर यूजर्स के भी निकल पड़े आंसू
अंधा हिरण पास खड़ी शेरनी को देख नहीं पाता और आसानी से उसका शिकार हो जाता है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Wildlife Video: जंगल का एक ही कानून है, मारो या मरो. सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग एक हिरण के लिए अपनी हमदर्दी जता रहे हैं। (वीडियो-नीचे)
अंधा हिरण हुआ शिकार
वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में एक हिरण आगे बढ़ता जा रहा है। इस बीच लोगों की नजर घास में छिपी बैठी शेरनी पर पड़ती है, लेकिन हिरण उसे देख नहीं सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि हिरण अंधा है, उसकी चाल से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। हिरण, शेरनी के बहुत करीब आ जाता है और फिर ये उसका आखिरी दिन बन जाता है।
घास में छिपी शेरनी पर नहीं पड़ी नजर
शेरनी के लिए इतना आसान शिकार मिलना भी उसकी अच्छी किस्मत कहा जा सकता है, क्योंकि अक्सर हिरण अपने शिकारी को दूर से ही देख लेते हैं। अंधा हिरण, घास में छिपी शेरनी को देख नहीं पता और उसके करीब पहुंच जाता है. जैसे ही शेरनी ने उस पर हमला किया, हिरण ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ नजर न आने की वजह से वो रफ्तार नहीं बढ़ा सका।
हिरण को बुरी तरह दबोचा
इतने में 2 और शेरनियां आ जाती है और हिरण को दबोच लेती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने पर अब हिरण को लोगों की हमदर्दी मिल रही है. हालांकि हिरण अंधा क्यों था, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
वीडियो देख हैरान हुए लोग
कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि हो सकता है हिरण के आंख की रोशनी किसी चोट या संक्रमण की वजह से चली गई हो. ऐसा भी हो सकता है कि पैदा होने के साथ ही वो अंधा हो। कारण जो भी हो, लेकिन शेर जैसे शिकारियों से बचने की बात आती है तो, ये आसान नहीं। रोजाना कई ऐसे जानवर शिकार बनते हैं जिनकी देखने की क्षमता कहीं ज्यादा होती है।
हिरण पर हमला कर दबोचा
जब हिरण को अचानक शेरनियों की मौजूदगी का पता चला तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. शेरनी पहले ही अपनी जगह पर छिपी थी, अगले ही पल उसने हिरण पर हमला किया और उसे दबोच लिया।वीडियो में हिरण उनके पकड़े से छूटने के लिए नाकाम कोशिश करता दिखाई दिया।












Click it and Unblock the Notifications